Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»Bihar : टला बड़ा रेल हादसा, जयनगर गरीब रथ का इंजन बोगियों से अलग होकर डेढ़ किलोमीटर आगे निकला
    Bihar

    Bihar : टला बड़ा रेल हादसा, जयनगर गरीब रथ का इंजन बोगियों से अलग होकर डेढ़ किलोमीटर आगे निकला

    News DeskBy News DeskDecember 6, 2024Updated:December 6, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Major railway accident averted in Bihar. मधुबनी जिले के जयनगर से करीब 12.30 बजे खुली जयनगर- दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस खजौली से आगे लक्ष्मीपुर हाल्ट के पास जब पहुंची तो ट्रेन का इंजन डिब्बों से अलग हो गया. करीब एक से डेढ़ किलोमीटर आगे बढ़ने के बाद गार्ड को इसकी सूचना दी तब इंजन को रोका गया और बैक किया गया. इंजन और कोच को जोड़ा गया. इसके बाद ट्रेन आगे बढ़ी. करीब 40 मिनट का वक्त इसमें लगा.

    ट्रेन में बैठे यात्री मोहम्मद ऐजाज ने बताया कि ट्रेन नंबर 12435 गरीब रथ एक्सप्रेस जयनगर से प्रस्थान करने के बाद खजौली रेलवे स्टेशन पास करने के बाद ठाहर रेलवे गुमती के समीप धीरे-धीरे रुक गई. फिर डिब्बे से इंजन अलग होकर ललित लक्ष्मीपुर के आगे तक चली गई थी. यात्रियों ने देखा कि ट्रेन एकाएक रुक गई. उतर कर देखा तो इंजन डिब्बे से अलग होकर काफी दूर जा चुका था.

    Railway News: रेलवे बोर्ड का निर्देश, 1,228 रेल फाटकों पर स्वचालित ‘इंटरलॉकिंग’ प्रणाली लगेगी

    वहीं एक अलग घटना में मधुबनी दरभंगा रेल लाइन पर नगर थाना अंतर्गत गुमती नंबर 10 एवं 11 के बीच ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात महिला की मौत हो गई. घटना गुरुवार सुबह की बताई जा रही. लगभग 55 वर्षीय अज्ञात महिला का शव रेलवे गुमटी नंबर 10 एवं 11 के बीच क्षत-विक्षत अवस्था में लोगों ने देखा.

    Chaibasa: बच्चों को रक्त चढ़ाने से एचआईवी से संक्रमित हुए पांच बच्चों के लिए मुआवजे की मांग, हाइकोर्ट में याचिका दायर

    घटना की सूचना नगर थाना को दी गई. सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस निरीक्षक सह नगर थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है. पहचान करने के लिए पोस्टमार्टम के उपरांत अगले 72 घंटे के लिए शव को रखा जाएगा. वहीं मृतक महिला के शव की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल की गई है. ताकि उसे जानने पहचानने वाले संबंधी यह देख नगर थाना से संपर्क कर सकें.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bihar: Major rail accident averted engine separated from Jaynagar Garib Rath and moved ahead one and a half kilometer
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Railway News: रेलवे बोर्ड का निर्देश, 1,228 रेल फाटकों पर स्वचालित ‘इंटरलॉकिंग’ प्रणाली लगेगी

    April 19, 2026

    Chaibasa: बच्चों को रक्त चढ़ाने से एचआईवी से संक्रमित हुए पांच बच्चों के लिए मुआवजे की मांग, हाइकोर्ट में याचिका दायर

    April 19, 2026

    Jharkhand: सरकारी स्कूल में छात्राओं से यौन उत्पीड़न के आरोप में प्रधानाध्यापक पर मामला दर्ज

    April 19, 2026
    Recent Post

    Railway News: रेलवे बोर्ड का निर्देश, 1,228 रेल फाटकों पर स्वचालित ‘इंटरलॉकिंग’ प्रणाली लगेगी

    April 19, 2026

    Chaibasa: बच्चों को रक्त चढ़ाने से एचआईवी से संक्रमित हुए पांच बच्चों के लिए मुआवजे की मांग, हाइकोर्ट में याचिका दायर

    April 19, 2026

    Jharkhand: सरकारी स्कूल में छात्राओं से यौन उत्पीड़न के आरोप में प्रधानाध्यापक पर मामला दर्ज

    April 19, 2026

    Weather Alert : जमशेदपुर समेत राज्य के कई हिस्सों में 20 और 21 अप्रैल को चलेगी लू, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    April 19, 2026

    Railway Ckp Division : रेल मंत्रालय ने चक्रधरपुर मंडल की दो योजना के लिए 1.812 करोड़ रुपये की दी मंजूरी

    April 19, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group