Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Bihar»Bihar Breaking News:अगर बिहार में डबल इंजन की सरकार नहीं होती तो भ्रष्टाचार एवं कमीशन के बोझ से लगातार पुलों के टूटने के प्रकरण में झारखंड की भांति बिहार के मुख्यमंत्री,मंत्री एवं पदाधिकारी जाते जेल !
Bihar

Bihar Breaking News:अगर बिहार में डबल इंजन की सरकार नहीं होती तो भ्रष्टाचार एवं कमीशन के बोझ से लगातार पुलों के टूटने के प्रकरण में झारखंड की भांति बिहार के मुख्यमंत्री,मंत्री एवं पदाधिकारी जाते जेल !

News DeskBy News DeskJuly 5, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

बिहार में डबल इंजन की सरकार होने के कारण सुशासन बाबू के नाम से जाने जाने वाले नीतीश कुमार अब तक बिहार के मुख्यमंत्री पद की शोभा बढ़ा रहे हैं,अन्यथा बिहार में पुलों के टूटने का सिलसिला जारी रहने पर पड़ोसी राज्य झारखंड की तर्ज पर उन पर एवं उनके सहयोगियों पर करवाई हो सकती थी !

सूत्रों का कहना है कि संभवत: विभाग में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार एवं कमीशनखोरी का नतीजा है कि बीते दिनों बिहार के कई हिस्सों में बने लगभग 10 पुल टूट चुके हैंl

लोगों का कहना है कि नीतीश एवं उनके सहयोगी सिर्फ डबल इंजन के सरकार के कारण अब तक बचे हुए हैं, अन्यथा पड़ोसी राज्य झारखंड में डबल इंजन की सरकार न होने के कारण सूबे के मुख्यमंत्री, मंत्री समेत कई आईएएस स्तर के पदाधिकारी भ्रष्टाचार एवं कमीशन खोरी के मामले में जेल जा चुके हैं l

कयास लगाया जा रहा है कि बिहार में कमीशन एवम भ्रष्टाचार का साम्राज्य कायम होने का ही दुष्परिणाम है कि 24 घंटे में तीन पुल टूटने की सूचना प्राप्त हुई हैl

बिहार में लगातार पुल गिरने के संबंध में सुप्रीम कोर्ट में जनित याचिका भी दायर किया गया हैl

JHARKHAND RAILWAY NEWS: धनबाद से पटना के लिए 12 नवंबर को चलेगी एक ट्रिप अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

बिहार की जनता पुलों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा को लेकर चिंतित है, पर केंद्र में नीतीश कुमार की पकड़ एवं प्रधानमंत्री की सरकार बनाए रखने की मजबूरी का दंश बिहार की जनता को आगे भी झेलना पड़ सकता हैl

अधिकारी बताते हैं कि पुल पानी के तेज बहाव को नहीं झेल पा रहा है इसलिए ध्वस्त हो रहा हैl अधिकारियों का तर्क है कि इस तेज बहाव में ब्रिटिश काल में बने पुल भी टूटे हैंl

निर्माणाधीन तीन पुलों के गिरने पर केंद्र से लेकर बिहार सरकार तक की चुप्पी एवं लाचारी एनडीए के लिए घातक हैl
बिहार में लगातार पुल गिरने की घटनाएं सामने आने पर सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं, आनन-फानन में प्रारंभिक कार्रवाई भी की गई है और सत्ता पक्ष और विपक्ष में इस मुद्दे को लेकर आरोप प्रत्यारोप का भी दौड़ शुरू हो चुका हैl सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही सरकार का हिस्सा एक साथ रह चुके हैं l

लोगों का कहना है कि बिहार के कई पुल तो औपचारिक उद्घाटन के पूर्व ही भ्रष्टाचार के बोझ से टूट गए हैं और कई निर्माणाधीन पुल सेल्फ लोड लेने लायक नहीं थे,जो गिर गए l

JAMSHEDPUR NEWS: 20 नवंबर को होगी सरयू राय की रामार्चा पूजा, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

निर्माण के क्रम में पुल का गिरना या किसी स्पेन अथवा फ्लैंक का टूटना,खराब गुणवत्ता वाली निर्माण सामग्री का प्रयोग की ओर इशारा करता हैl

अब देखना है कि भारत सरकार एवं देश में कायम जांच एजेंसी जनहित विरोधी उपरोक्त मामले में क्या कार्रवाई करती है?
Kumar Manish,9852225588

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JHARKHAND RAILWAY NEWS: धनबाद से पटना के लिए 12 नवंबर को चलेगी एक ट्रिप अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

November 11, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: 20 नवंबर को होगी सरयू राय की रामार्चा पूजा, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

November 11, 2026

RAILWAY NEWS: दीपावली-छठ पर रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए SECR का बड़ा इंतजाम, 24 घंटे निगरानी को डिजिटल वार रूम

November 11, 2026
Recent Post

JHARKHAND RAILWAY NEWS: धनबाद से पटना के लिए 12 नवंबर को चलेगी एक ट्रिप अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

November 11, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: 20 नवंबर को होगी सरयू राय की रामार्चा पूजा, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

November 11, 2026

RAILWAY NEWS: दीपावली-छठ पर रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए SECR का बड़ा इंतजाम, 24 घंटे निगरानी को डिजिटल वार रूम

November 11, 2026

CHANDIL NEWS: दीपावली मिलन समारोह में मारवाड़ी घूमर पर जमकर थिरकीं महिलाएं, भजनों और बॉलीवुड गीतों ने बांधा समां

November 11, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: टीएमएच में मरीजों और परिजनों को मिलेगी मुफ्त ‘सेवा सवारी’, चार नई सुविधाओं की शुरुआत

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group