Site icon Lahar Chakra

Bihar News: जहानाबाद में सड़क किनारे तालाब में गिरी बस, नेपाल से गया आ रहे आठ बौद्ध भिक्षु घायल, इसमें अधिकांश वियतनाम, म्यांमार और अमेरिका के नागरिक

Jahanabad. बिहार के जहानाबाद जिले के करौना इलाके में बुधवार को एक पर्यटक बस के सड़क किनारे एक तालाब में गिर जाने से आठ बौद्ध भिक्षु घायल हो गए. जहानाबाद के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अरविंद प्रताप सिंह ने बताया, “यह घटना पर्यटक बस चालक के अपने वाहन पर से नियंत्रण खो देने के कारण हुई. इस हादसे में घायल हुए आठ बौद्ध भिक्षुओं में से तीन को बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया है, जबकि अन्य छह को नजदीक के एक अस्पताल में प्राथमिक उपचार किये जाने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश नेपाल से गया जा रहे इन बौद्ध भिक्षुओं में से अधिकांश वियतनाम, म्यांमार और अमेरिका के नागरिक हैं. एसपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.

Exit mobile version