Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Bihar»BIHAR : अब जमीन के सर्वे में उपस्थिति अनिवार्य नहीं, ऑनलाइन हो सकते हैं शामिल
Bihar

BIHAR : अब जमीन के सर्वे में उपस्थिति अनिवार्य नहीं, ऑनलाइन हो सकते हैं शामिल

News DeskBy News DeskAugust 30, 2024Updated:August 30, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
  • भू-अभिलेख की जानकारी के लिए वेबसाइट dlrs.bihar.gov.in पर ऑनलाइन लाॅगइन करना होगा 
  • वंशावली की पड़ेगी जरूरत, उद्घोषणा की तिथि से एक माह में अपलोड करना होगी वंशावली 

पटना. बिहार सरकार ने 1534 अंचलों के ग्रामीण इलाकों में चल रहे जमीन के सर्वे में लोगों को बड़ी राहत दी है. अब तक लोगों के सामने यह बड़ी समस्या थी कि जमीन सर्वे के लिए या सर्वे के दौरान लोगों को जमीन के पास उपस्थिति अनिवार्य होगी. लेकिन जब बात अब सामने आयी है उसके अनुसार सर्वे के दौरान भूस्वामी को मौजूद रहने की शर्त अनिवार्य नहीं है. अगर कोई बाहर यानी दूसरे शहर या राज्य में रहते हैं, तो वे जमीन सर्वे से संबंधित प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी कर सकते हैं.

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की वेबसाइट के अलावा भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय की वेबसाइट dlrs.bihar.gov.in पर ऑनलाइन पूरी प्रक्रिया बतायी गयी है जिसे लोग समझकर ऑनलाइन ही प्रक्रियाएं पूरी कर सकते हैं. वेबसाइट से जमीन के सर्वे में कोई भी व्यक्ति जहां रहते हैं, वहीं से शामिल हो सकते हैं. सर्वे के चरणबद्ध प्रावधानों या प्रक्रियाओं की अपडेट जानकारी राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ऑनलाइन दे रहा है जबकि फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम पर भी इसकी जानकारी दी जा रही है.

जानें क्या है प्रक्रिया

बिहार सरकार की आफिसियल वेबसाइट dlrs.bihar.gov.in पर इसकी पूरी जानकारी दी गयी है. जमीन मालिक ऑनलाइन प्रक्रिया को जान-समझ सकते हैं. जरूरी दस्तावेज भी वह वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं.इसके लिए वेबसाइट dilrs.bihar.gov.in पर नाम और मोबाइल नंबर डालकर पहले निबंधन कराना होगा. इसमें बड़ी जरूरत वंशावली अपलोड करने की आयेगी. उद्घोषणा की तिथि से एक माह के अंदर यह काम पूरा करना होगा. पर्चा जारी होने पर इसे ऑनलाइन वेबसाइट या एप पर देख सकते हैं. अगर प्रकाशित प्रारूप में दिक्कत या आपत्ति है, तो दावा-आपत्ति भी ऑनलाइन कर सकते

JHARKHAND RAILWAY NEWS: धनबाद से पटना के लिए 12 नवंबर को चलेगी एक ट्रिप अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

वेबसाइट के अलावा बिहार सर्वे ट्रैकर एप पर भी मिलेगी जानकारी 

जमीन का पूरी जानकारी के लोग बिहार के सर्वे ट्रैकर एप पर भी देख सकेंगे. एप को पहले मोबाइल में अपलोड करना होगा. इससे लोगों को गांव व पंचायत के अनुसार संबंधित अमीन, कानूनगो और अंचल स्तरीय अमीन, कानूनगो और अंचल स्तरीय शिविर प्रभारी का नाम और मोबाइल की पूरी जानकारी मिल जायेगी. लोगों के आवेदन पर की जाने वाली कार्रवाई की सूचना भी उनके मोबाइल पर भेजी जायेगी. संतुष्ट नहीं होने पर लोग निर्धारित समयसीमा में दावा- आपत्ति कर सकेंगे. दावा-आपत्ति की पावती एवं सुनवाई की तिथि एसएमएस से उन्हें भेजी जाएगी. मौजा के सभी दावा-आपत्ति के विरुद्ध पारित आदेश देखने की सुविधा भी है. प्रारूप प्रकाशित खतियान एवं नक्शा देखने की सुविधा है.

फोन नंबर भी एप व वेबसाइट पर रहेगा मौजूद 

JAMSHEDPUR NEWS: 20 नवंबर को होगी सरयू राय की रामार्चा पूजा, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

राज्य से बाहर अथवा दूसरे शहर में रहने वालों के लिए कई सुविधाएं सरकार ने उपलब्ध करायी है ताकि सभी को अपनी बात रखने का मौका मिल सके. इसके लिए मोबाइल नंबर भी जारी किये गये हैं. अगर किन्हीं को समस्या हो रही है, तो वे संबंधित कर्मी से बात कर सकते हैं. लोगों को सर्वे से जुड़े सभी प्रावधान की जानकारी देने के लिए राजस्व विभाग फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दे रहा है.

 

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JHARKHAND RAILWAY NEWS: धनबाद से पटना के लिए 12 नवंबर को चलेगी एक ट्रिप अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

November 11, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: 20 नवंबर को होगी सरयू राय की रामार्चा पूजा, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

November 11, 2026

RAILWAY NEWS: दीपावली-छठ पर रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए SECR का बड़ा इंतजाम, 24 घंटे निगरानी को डिजिटल वार रूम

November 11, 2026
Recent Post

JHARKHAND RAILWAY NEWS: धनबाद से पटना के लिए 12 नवंबर को चलेगी एक ट्रिप अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

November 11, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: 20 नवंबर को होगी सरयू राय की रामार्चा पूजा, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

November 11, 2026

RAILWAY NEWS: दीपावली-छठ पर रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए SECR का बड़ा इंतजाम, 24 घंटे निगरानी को डिजिटल वार रूम

November 11, 2026

CHANDIL NEWS: दीपावली मिलन समारोह में मारवाड़ी घूमर पर जमकर थिरकीं महिलाएं, भजनों और बॉलीवुड गीतों ने बांधा समां

November 11, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: टीएमएच में मरीजों और परिजनों को मिलेगी मुफ्त ‘सेवा सवारी’, चार नई सुविधाओं की शुरुआत

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group