Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Bihar»Bihar Police: अब 20 प्रतिशत महिला पुलिस संभालेंगी थानों की कमान, DGP ने की घोषणा
Bihar

Bihar Police: अब 20 प्रतिशत महिला पुलिस संभालेंगी थानों की कमान, DGP ने की घोषणा

News DeskBy News DeskAugust 16, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Patna. बिहार के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आर एस भट्टी ने गुरुवार को कहा कि जल्द ही कम से कम 20 प्रतिशत महिला पुलिस अधिकारी थानों की कमान संभालेंगी. भट्टी ने 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को यहां पुलिस मुख्यालय में तिरंगा फहराया. राष्ट्र ध्वज फहराने के बाद पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए डीजीपी ने कहा, बिहार पुलिस में कार्यरत महिलाओं की संख्या करीब 30 हजार हो गई है. उनमें से 223 महिला अधिकारी राज्यभर में थाना प्रभारी या अतिरिक्त थाना प्रभारी के रूप में तैनात हैं. अब जल्द ही 20 प्रतिशत महिला पुलिस अधिकारी थानों की अगुवाई करेंगी.

उन्होंने कहा, राज्य के हर थाने में महिला ‘हेल्प डेस्क’ की स्थापना की गई है…जहां शिकायत की सुनवाई से लेकर कार्रवाई तक महिला पुलिस अधिकारी ही निष्पादित कर रही हैं. डीजीपी ने कहा कि बिहार पुलिस, बल में महिलाओं की संख्या बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है. उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान शहीद होने वाले पुलिसकर्मियों के परिवारों के लिए 25 लाख रुपये का प्रावधान पहले से है जिसे बढ़ाकर डेढ़ करोड़ रुपये करने की तैयारी है.

Jamshedpur: कैंसर रेस्ट हाउस का हुआ उद्घाटन, आधुनिक सुविधाओं एवं केबिन के साथ 114 बेड की है व्यवस्था

उन्होंने कहा,‘अभी तक इसे अंतिम रूप नहीं दिया गया है. लेकिन हम इस दिशा में काम कर रहे हैं. इस संबंध में सोमवार को एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई गई है. यह राशि बिहार पुलिस अपने कल्याण कोष से देगी. जीपी ने कहा कि जहां तक पुलिसकर्मियों की प्रोन्नति का सवाल है, हाल के दिनों में करीब 15 हजार कर्मियों को प्रोन्नति दी गई है एवं अब सभी पुलिसकर्मियों को समय पर प्रोन्नति देने की व्यवस्था की जा रही है. उन्होंने कहा कि बिहार में पहली बार राष्ट्रीय मानक के दो ‘साइबर फोरेंसिक लैब’ बनने जा रहे हैं.

Jamshedpur: बोड़ाम के जामबनी गांव में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, यह है हादसे की वजह?

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: कैंसर रेस्ट हाउस का हुआ उद्घाटन, आधुनिक सुविधाओं एवं केबिन के साथ 114 बेड की है व्यवस्था

November 9, 2026

Jamshedpur: बोड़ाम के जामबनी गांव में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, यह है हादसे की वजह?

November 9, 2026

Weather Alert: जमशेदपुर समेत आसपास अगले तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना, सुबह और शाम ठिठुरन भी बढ़ी

November 9, 2026
Recent Post

Jamshedpur: कैंसर रेस्ट हाउस का हुआ उद्घाटन, आधुनिक सुविधाओं एवं केबिन के साथ 114 बेड की है व्यवस्था

November 9, 2026

Jamshedpur: बोड़ाम के जामबनी गांव में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, यह है हादसे की वजह?

November 9, 2026

Weather Alert: जमशेदपुर समेत आसपास अगले तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना, सुबह और शाम ठिठुरन भी बढ़ी

November 9, 2026

Sansad Session: संसद के मानसून सत्र का 88 दिन बाद भी नहीं हुआ सत्रावसान, कार्यवाही 13 अगस्त को अनिश्चितकाल के लिए की गई थी स्थगित

November 9, 2026

Share Market: आईटी कंपनी शेयर में बिकवाली से सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार में फिसले

November 9, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group