Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»BIHAR : समस्तीपुर में RJD नेता के बेटे की हत्या, सरैया पुल के पास से बरामद किया शव
    Bihar

    BIHAR : समस्तीपुर में RJD नेता के बेटे की हत्या, सरैया पुल के पास से बरामद किया शव

    News DeskBy News DeskAugust 31, 2025Updated:August 31, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Samastipur : बिहार के समस्तीपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नगर अध्यक्ष राजू सिंह के 35 वर्षीय बेटे संजीव सिंह की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है. संजीव की बॉडी रविवार सुबह सरायरंजन थाना क्षेत्र के सरैया पुल के पास बरामद की गई है. बॉडी के पास एक बाइक भी खड़ी मिली है. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है.

    मिली जानकारी के अनुसार संजीव शनिवार शाम 5 बजे के करीब अपने घर से पैदल निकले थे. वे सरायरंजन बाजार में अपनी मौसी के घर गए थे. वहां से राजीव मेडिकल हॉल से बाइक लेकर सरैया पुल की ओर गए. इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चला. परिजनों ने कई बार फोन करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. रविवार सुबह उनके शव की खबर ने पूरे इलाके को झकझोर दिया.

    Jamshedpur Rath Yatra 2026: सेंट्रल सिख नौजवान सभा और आगाज़ संस्था का विशाल सेवा शिविर, कुणाल सारंगी हुए शामिल

    मृतक के पिता राजू सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की हत्या की गई है. बॉडी पर कई जगह चोट के निशान भी पाए गए हैं. संजीव जन वितरण प्रणाली की दुकान चलाते थे और उनके परिवार में पत्नी चंद्रप्रभा देवी, दो बेटियां और एक बेटा है. वर्तमान में उनकी पत्नी बच्चे सहित अपने मायके आधारपुर गांव में हैं.

    JAMSHEDPUR NEWS: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा सनातन संस्कृति की पहचान, दिनेश कुमार बोले- सेवा और समरसता का महापर्व

    घटना की सूचना मिलते ही सरायरंजन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों को शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है. बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है. सदर एसडीपीओ-1 सह एसएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर छानबीन की जा रही है. पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और जल्द ही दोषियों को पकड़ने का आश्वासन दिया है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BIHAR: RJD leader's son murdered in Samastipur body recovered near Saraiya bridge RAJDHANI KI KHABAR RAJNITI KI KHABAR Ranchi news झारखंड की खबर झारखंड की राजनीति रांची न्यूज राजधानी की खबरें राजनीति की खबर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur Rath Yatra 2026: सेंट्रल सिख नौजवान सभा और आगाज़ संस्था का विशाल सेवा शिविर, कुणाल सारंगी हुए शामिल

    July 16, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा सनातन संस्कृति की पहचान, दिनेश कुमार बोले- सेवा और समरसता का महापर्व

    July 16, 2026

    HAJIPUR NEWS: मऊ-कोलकाता स्पेशल ट्रेन 22 जुलाई से चलेगी, सीवान-छपरा-हाजीपुर-बरौनी-झाझा रूट के यात्रियों को बड़ी राहत

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur Rath Yatra 2026: सेंट्रल सिख नौजवान सभा और आगाज़ संस्था का विशाल सेवा शिविर, कुणाल सारंगी हुए शामिल

    July 16, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा सनातन संस्कृति की पहचान, दिनेश कुमार बोले- सेवा और समरसता का महापर्व

    July 16, 2026

    HAJIPUR NEWS: मऊ-कोलकाता स्पेशल ट्रेन 22 जुलाई से चलेगी, सीवान-छपरा-हाजीपुर-बरौनी-झाझा रूट के यात्रियों को बड़ी राहत

    July 16, 2026

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group