Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»Bihar: पटना में पीएमसीएच छात्रावास से 500 रुपये के जले हुए नोटों के कई बंडल, परीक्षाओं के प्रवेश पत्र मिले
    Bihar

    Bihar: पटना में पीएमसीएच छात्रावास से 500 रुपये के जले हुए नोटों के कई बंडल, परीक्षाओं के प्रवेश पत्र मिले

    News DeskBy News DeskJanuary 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    पटना. बिहार पुलिस ने पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (पीएमसीएच) के चाणक्य छात्रावास से बृहस्पतिवार को 500 रुपये के जले हुए नोटों के कई बंडल, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रवेशपत्र और ‘ओएमआर शीट’ बरामद किए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पुलिस ने कहा कि यह बरामदगी चाणक्य छात्रावास के एक कमरे से की गई और इस कमरे पर पीएमसीएच के छात्र अजय कुमार ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा था. मंगलवार देर रात पीएमसीएच के चाणक्य छात्रावास के एक कमरे में मामूली आग लग गई थी जिसपर तुरंत काबू पा लिया गया.

    पुलिस के अनुसार अस्पताल प्रशासन को मलबा हटाते समय जब एक बैग से 500 रुपये के नोटों के जले हुए बंडल मिले तब उसने थाने को इसकी सूचना दी . पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की. पुलिस के अनुसार जांच के दौरान 500 रुपये के नोटों के जले हुए कई बंडल (करीब 2.75 लाख रुपये), विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के कई छात्रों के प्रवेश पत्र कार्ड, ओएमआर शीट, कई अन्य प्रवेश पत्र आदि बरामद किए गए.

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    पुलिस का कहना है कि अस्पताल प्रशासन ने बताया कि कमरे में पीएमसीएच का छात्र अजय कुमार अवैध रूप से रह रहा है, जो समस्तीपुर का रहने वाला है. वह फरार है. इस सिलसिले में पीएमसीएच के प्राचार्य की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है. पीरबहोर के थानाध्यक्ष अब्दुल हलीम ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मामले की जांच जारी है.

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    थानाध्यक्ष से जब यह पूछा गया कि क्या पुलिस ने एनईईटी (स्नातक) परीक्षा के प्रवेशपत्र बरामद किए हैं, जैसा कि मीडिया के एक हिस्से में बताया गया है, तो उन्होंने कहा, “मैं इसे स्पष्ट रूप से नहीं कह सकता… जब्ती सूची तैयार की जा रही है. यह सच है कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के कई प्रवेशपत्र बरामद किए गए हैं.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bihar: Several bundles of burnt 500 rupee notes and exam admit cards found in PMCH hostel in Patna
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group