Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»BIHAR : गोपाल खेमका हत्याकांड में SIT गठित, बेउर जेल के तीन कर्मी सस्पेंड, बोले डिप्टी सीएम ….
    Bihar

    BIHAR : गोपाल खेमका हत्याकांड में SIT गठित, बेउर जेल के तीन कर्मी सस्पेंड, बोले डिप्टी सीएम ….

    News DeskBy News DeskJuly 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Patna : पटना के मशहूर व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या ने पूरे बिहार में हड़कंप मचा दिया है. इस सनसनीखेज मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है. 36 घंटे बीतने के बाद भी मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं.

    डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने इस हत्याकांड को सरकार के लिए चुनौती बताया. उन्होंने कहा कि CM नीतीश कुमार ने सख्त निर्देश दिए हैं कि अपराधी चाहे कहीं भी छिपे हों, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. चौधरी ने भरोसा जताया कि बिहार पुलिस व्यवसायियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे.

    बेउर जेल में छापेमारी

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    गोपाल खेमका हत्याकांड की जांच के सिलसिले में पटना के बेउर जेल में बड़ी छापेमारी की गई. इस दौरान तीन मोबाइल फोन और अन्य प्रतिबंधित सामग्री बरामद हुई. ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में तीन कक्षपालों अंतोष कुमार सिंह, आशीष कुमार और ओम कुमार गुप्ता को निलंबित कर दिया गया. साथ ही, जेल के अन्य अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है. छापेमारी में करीब 100 कैदियों से पूछताछ की गई, जो जांच को नई दिशा दे सकती है.

    36 घंटे बाद भी मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से पटना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं. पटना प्रक्षेत्र के आईजी जितेंद्र राणा ने बताया कि SIT इस मामले की गहराई से जांच कर रही है. पुलिस ने पटना और आसपास के इलाकों में छापेमारी तेज कर दी है और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    खेमका परिवार पर दूसरा हमला

    यह पहली बार नहीं है जब खेमका परिवार निशाना बना हो. सात साल पहले गोपाल खेमका के बेटे की भी हत्या हुई थी. अब गोपाल खेमका की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या ने कानून व्यवस्था और अपराधियों के बढ़ते हौसले को उजागर किया है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BIHAR: SIT formed in Gopal Khemka murder case Deputy CM said… three Beur jail personnel suspended
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group