Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»Bihar: ‘ऑटो पार्ट्स’ दुकान की आड़ में मधुबनी में चल रही थी अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी, पुलिस ने किया भंडाफोड़, चार लोग गिरफ्तार, हथियार बनाने के सामान जब्त
    Bihar

    Bihar: ‘ऑटो पार्ट्स’ दुकान की आड़ में मधुबनी में चल रही थी अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी, पुलिस ने किया भंडाफोड़, चार लोग गिरफ्तार, हथियार बनाने के सामान जब्त

    News DeskBy News DeskJanuary 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Madhubani. कोलकाता और बिहार पुलिस बल ने एक संयुक्त अभियान के तहत बिहार के मधुबनी जिले में दो अवैध हथियार निर्माण इकाइयों का भंडाफोड़ किया है. एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है.इस छापेमारी के संबंध में कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. खुटौना थाना क्षेत्र में एक दुकान पर बृहस्पतिवार रात को संयुक्त छापेमारी की गई। इस दौरान शुरू में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनकी पहचान इस्तेयाक आलम (38), इफ्तेकार आलम (35) और राजकुमार चौधरी (30) के रूप में हुई है.

    कोलकाता पुलिस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि खुटौना बाजार में ‘ऑटो पार्ट्स’ बेचने वाली दुकान की आड़ में उसके अंदर हथियार बनाने की फैक्टरी चलायी जा रही थी. इस दौरान पिस्तौल एवं उसे जुड़े कलपुर्जे, एक लेथ मशीन, मिलिंग, ग्राइंडिंग और वेल्डिंग मशीन तथा दो ड्रिलिंग मशीन जब्त की गईं.

    Student vidhansabha March: छात्रों के आज विधानसभा मार्च से पहले सुरक्षा कड़ी, निषेधाज्ञा लागू, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू नजरबंद

    हिरासत में लिए गए लोगों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने बाद में पास के झांझपट्टी गांव में राजू साह (22) के घर पर छापेमारी की, जहां एक और अवैध हथियार निर्माण इकाई का खुलासा हुआ. दूसरी इकाई से सात एमएम पिस्तौल के 24 बट, एक मिलिंग, ग्राइंडिंग और ड्रिलिंग मशीन के अलावा इन अवैध हथियारों के उत्पादन में प्रयुक्त भारी मात्रा में कच्चा माल और उपकरण जब्त किए गए. पुलिस ने साह समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर खुटौना थाने में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया.

    JPSC Scam: विरोध प्रदर्शन के बीच आज झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य की पत्नी अजीता भट्टाचार्य से होगी पूछताछ

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    an illegal arms manufacturing factory was running in Madhubani arms making materials seized. Bihar: Under the guise of an 'auto parts' shop four people arrested police busted it
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Student vidhansabha March: छात्रों के आज विधानसभा मार्च से पहले सुरक्षा कड़ी, निषेधाज्ञा लागू, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू नजरबंद

    August 10, 2026

    JPSC Scam: विरोध प्रदर्शन के बीच आज झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य की पत्नी अजीता भट्टाचार्य से होगी पूछताछ

    August 10, 2026

    JPSC Members Resign: छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच जेपीएससी के तीन सदस्यों अजीता भट्टाचार्य, अनिमा हांसदा और जमाल अहमद का इस्तीफा, CID के सामने होगी पेशी

    August 10, 2026
    Recent Post

    Student Protest: परीक्षा गड़बड़ी मामले में गतिरोध कायम, प्रदर्शनकारी CBI जांच पर अड़े, सरकार बोली-मान ली गईं 98 फीसदी मांगें

    August 10, 2026

    Jamshedpur: आजादनगर थाना प्रभारी को गाली-गलौज और वर्दी उतरवाने की धमकी देने का आरोप, FIR दर्ज

    August 10, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group