Site icon Lahar Chakra

बिहारवासियों को मिली नई ट्रेनों की सौगात, सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क भी होंगे शुरू

पटना।  रेल मंत्री ने बिहारवासियों को बड़ी सौगात देते हुए नई ट्रेनों और विकास परियोजनाओं की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर बिहार में आवागमन को सुगम और सुलभ बनाने के लिए कई नई ट्रेन सेवाओं और आधारभूत ढांचा परियोजनाओं को मंजूरी दी जा रही है।

READ MORE :Jamshedpur News :श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में मनाया गया प्रथम जीर्णोद्धार समारोह,विधि-विधान से पूजन, हवन, प्रसाद व भोग वितरण का हुआ आयोजन

रेल मंत्री के अनुसार, बिहार को चार अमृत भारत ट्रेनों की सौगात मिल रही है:

पटना-नई दिल्ली के बीच प्रतिदिन चलने वाली अमृत भारत ट्रेन

दरभंगा-लखनऊ के बीच साप्ताहिक अमृत भारत ट्रेन

मालदा टाउन-लखनऊ के बीच साप्ताहिक अमृत भारत ट्रेन

सहरसा-अमृतसर के बीच एक नई अमृत भारत ट्रेन

READ MORE :School Admission Exam: चाईबासा आवासीय विद्यालय व इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय हजारीबाग में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा 27 जुलाई को

इनके अलावा सीमांचल क्षेत्र से दक्षिण भारत की कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए जोगबनी से इरोड के बीच नई ट्रेन सेवा शुरू की जाएगी।

रेल मंत्री ने यह भी बताया कि बिहार में जल्द ही कुछ नई रेल परियोजनाओं को मंजूरी दी जाएगी, जिनमें शामिल हैं:

भागलपुर-जमालपुर तीसरी रेल लाइन (53 किमी) – लागत ₹1156 करोड़

बख्तियारपुर-राजगीर-तिलैया रेल दोहरीकरण परियोजना (104 किमी) – लागत ₹2017 करोड़

रामपुर हाट-भागलपुर रेल दोहरीकरण परियोजना (177 किमी) – लागत ₹3000 करोड़

Rahul Gandhi: बिहार में मतदाता सूची के पुनरीक्षण के खिलाफ आयोजित ‘चक्का जाम’ में राजद नेता तेजस्वी के साथ शामिल होंगे राहुल गांधी, कल आएंगे पटना

इसके अलावा, बिहार में तकनीकी क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया (STPI) का उद्घाटन भी जल्द किया जाएगा:

पाटलिपुत्र में ₹53 करोड़ की लागत से निर्मित एसटीपीआई

दरभंगा में ₹10 करोड़ की लागत से निर्मित एसटीपीआई

रेल मंत्री ने कहा कि ये सभी योजनाएं बिहार के आर्थिक विकास, युवाओं के रोजगार, और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को एक नई दिशा देंगी। राज्य में रेलवे और तकनीक का यह संयुक्त विकास मॉडल आने वाले वर्षों में व्यापक परिवर्तन लाएगा

Exit mobile version