Site icon Lahar Chakra

रांची में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 2 नाबालिग समेत 6 लोगों को पुलिस ने पकड़ा

रांची : झारखंड की राजधानी रांची की पुलिस ने बुधवार को बाइक चोरों के गिरोह का खुलासा करते हुए छह अपराधियों को गिरफ्तार किया. पकड़े गए आरोपियों में सुभाष उरांव, भागीरथ कुमार, संतोष लकड़ा, अमन कुमार और दो नाबालिग शामिल हैं. पुलिस ने अरगोड़ा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर चोरी की चार बाइक बरामद की हैं.

पुलिस को गिरोह के बारे में डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा से गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की. इसके बाद छापेमारी के दौरान दो नाबालिगों सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने सभी आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और गिरोह के अन्य सदस्य और चोरी के बाइक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.

गिरफ्तारी के बाद, डीएसपी हटिया पीके मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस ने कई टीमों का गठन किया है, जो गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी की बाइक के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है. इस गिरोह के पकड़े गए सदस्यों से और जानकारी मिलने की उम्मीद है.

Exit mobile version