Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Crime»राज्य के 11 जेलों में गूंज रहे छठी मैया के गीत, 60 कैदी कर रहे व्रत
Crime

राज्य के 11 जेलों में गूंज रहे छठी मैया के गीत, 60 कैदी कर रहे व्रत

News DeskBy News DeskNovember 7, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

रांची. चार दिवसीय लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पर छठी मैया के गीत राज्य के अधिकांश जेलों में गूंज रहे हैं. रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा सहित राज्य की विभिन्न जेलों में बंद कैदी भी सूर्योपासना के व्रत को श्रद्धापूर्वक कर रहे हैं. राज्य के विभिन्न जेलों में बंद 28 पुरुष और 32 महिला कैदी छठ व्रत कर रहे हैं. रांची जेल में बंद 11 महिलाएं और चार पुरुष कैदी छठ की उपासना कर रहे हैं. इसके लिए जेल प्रशासन की ओर से भी खासतौर पर तैयारी की गई है.

झारखंड के जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने बुधवार काे बताया कि छठ व्रत को लेकर तमाम तरह की सुविधा कैदियों को उपलब्ध करवाई गयी है. छठव्रती कैदियों के लिए सारी व्यवस्थाएं जेल प्रशासन के द्वारा की गई हैं. जेल प्रशासन ने जेल के भीतर स्थित तालाब को साफ करवाया है. यहां श्रद्धालु भगवान भास्कर को अ‌र्ध्य अर्पित करेंगे. छठ कर रहे कैदियों को प्रसाद, सूप, टोकरी के साथ नए कपड़े भी मुहैया कराए गए हैं. साथ ही बंदियों के बीच पूजन सामग्री भी बांटी गई है. भले ही व्रत कुछ बंदी ही कर रहे हैं लेकिन उनकी मदद सभी कैदी कर रहे हैं.

Jamshedpur police: अपराध नियंत्रण को लेकर एसएसपी सख्त, अपराधियों और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने का निर्देश

जेल प्रशासन के अनुसार, रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में चार पुरुष और 11 महिलाओं सहित कुल 15 बंदी छठ व्रत कर रहे हैं. दुमका जेल में दो कैदी, जमशेदपुर जेल में दो कैदी, गिरिडीह जेल में दो कैदी, हजारीबाग जेल में सबसे ज्यादा 19 कैदी छठ व्रत कर रहे हैं. साथ ही साहिबगंज जेल में एक, पाकुड़ में एक, बोकारो में चार, धनबाद में चार, पलामू में आठ और सरायकेला में एक कैदी के द्वारा छठ व्रत किया जा रहा है.

JAMSHEDPUR NEWS: छठ महापर्व से पहले बागबेड़ा में कृत्रिम घाट बनाने और सफाई की मांग, विधायक संजीव सरदार ने जुस्को अधिकारियों से की बात

इसके अलावा कई ऐसे जेल भी हैं जहां कोई भी कैदी छठ व्रत नहीं कर रहा है. वैसे जेलों में हजारीबाग जेल, तेनुघाट जेल, बरही जेल, रामगढ़ जेल, राजमहल जेल, मधुपुर जेल, खूंटी जेल, बरही जेल, सिमडेगा जेल, गढ़वा जेल, गोड्डा जेल, गुमला जेल, जामताड़ा जेल, लातेहार जेल और घाटशिला जेल शामिल हैं.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur police: अपराध नियंत्रण को लेकर एसएसपी सख्त, अपराधियों और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने का निर्देश

October 25, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: छठ महापर्व से पहले बागबेड़ा में कृत्रिम घाट बनाने और सफाई की मांग, विधायक संजीव सरदार ने जुस्को अधिकारियों से की बात

October 24, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: आगरा के राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव में गीता थिएटर की प्रभावशाली प्रस्तुति, युवा निर्देशक प्रेम दीक्षित को ‘स्वामी विवेकानंद सम्मान’

October 24, 2026
Recent Post

Jamshedpur News :विकास योजनाओं की धीमी गति पर DC राजीव रंजन सख्त, सांसद-विधायक मद के लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने का अल्टीमेटम

October 24, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: छठ से पहले सोनारी और मानगो में लगीं 25 लाइटें, विधायक सरयू राय की पहल से रोशन हुए कई इलाके

October 24, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group