Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Jamshedpur»Seraikella-kharsawan:विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर डीएलएसए में पारा विधिक स्वयंसेवकों का क्षमता संवर्धन एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Jamshedpur

    Seraikella-kharsawan:विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर डीएलएसए में पारा विधिक स्वयंसेवकों का क्षमता संवर्धन एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    News DeskBy News DeskJune 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

     

    Seraikella-kharsawan; विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), सरायकेला-खरसावां द्वारा पारा विधिक स्वयंसेवकों (पीएलवी) के लिए क्षमता संवर्धन सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पारा विधिक स्वयंसेवकों, विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों तथा बाल अधिकारों से जुड़े हितधारकों ने भाग लिया।

    कार्यक्रम का उद्देश्य पारा विधिक स्वयंसेवकों की क्षमता में वृद्धि करना तथा बाल श्रम, बच्चों के अधिकारों, कानूनी प्रावधानों एवं पुनर्वास संबंधी व्यवस्थाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

    Seraikella-kharsawan:अपर उपायुक्त ने ईचागढ़ अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण, राजस्व एवं भूमि संबंधी कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएलएसए के सचिव तौसीफ मेराज ने कहा कि बाल श्रम बच्चों के मौलिक अधिकारों का हनन है और उनके शारीरिक, मानसिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि पारा विधिक स्वयंसेवक बाल श्रम की पहचान, पीड़ित बच्चों को विधिक सहायता उपलब्ध कराने तथा उनके पुनर्वास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

    उन्होंने बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 सहित विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया कि बाल श्रमिकों को नियोजित करने वाले नियोक्ताओं के विरुद्ध कारावास एवं जुर्माने का प्रावधान है। साथ ही बच्चों को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मानपूर्ण जीवन का अधिकार सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

    Seraikella-kharsawan:गर्मी में ट्रैफिक जवानों को मिलेगी राहत, बैटरी संचालित कूलिंग जैकेट का हुआ वितरण

    कार्यक्रम में परिवीक्षाधीन उप समाहर्ता नवीन कुमार बाड़ा एवं विष्णु मुंडा ने भी प्रतिभागियों को संबोधित किया। उन्होंने बाल श्रम उन्मूलन में सामुदायिक सहभागिता को आवश्यक बताते हुए पीएलवी से अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने तथा बाल श्रम की घटनाओं की सूचना संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

    कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को बाल श्रम से संबंधित कानूनों, बच्चों के अधिकारों, पुनर्वास योजनाओं एवं निवारक उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। अंत में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने बाल श्रम उन्मूलन, बच्चों के अधिकारों की रक्षा तथा बाल श्रम मुक्त समाज के निर्माण के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन बच्चों के सुरक्षित, सम्मानजनक एवं उज्ज्वल भविष्य के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    bishwa bal shram nisedh divas mana seraikella kharsawan me seraikella kharsawan news seraikella kharsawan viral news viral news seraikella kharsawan
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikella-kharsawan:अपर उपायुक्त ने ईचागढ़ अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण, राजस्व एवं भूमि संबंधी कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

    June 13, 2026

    Seraikella-kharsawan:गर्मी में ट्रैफिक जवानों को मिलेगी राहत, बैटरी संचालित कूलिंग जैकेट का हुआ वितरण

    June 13, 2026

    Jamshedpur: कदमा के रामजनमनगर इलाके में गोलीबारी करने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

    June 13, 2026
    Recent Post

    Seraikella-kharsawan:अपर उपायुक्त ने ईचागढ़ अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण, राजस्व एवं भूमि संबंधी कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

    June 13, 2026

    Seraikella-kharsawan:गर्मी में ट्रैफिक जवानों को मिलेगी राहत, बैटरी संचालित कूलिंग जैकेट का हुआ वितरण

    June 13, 2026

    Seraikella-kharsawan:विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर डीएलएसए में पारा विधिक स्वयंसेवकों का क्षमता संवर्धन एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    June 13, 2026

    Jamshedpur: कदमा के रामजनमनगर इलाके में गोलीबारी करने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

    June 13, 2026

    Jharkhand: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 29 जून को 1,018 चयनित शिक्षकों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

    June 13, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group