Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»BJP और JDU ‘तेजस्वी की ‘हत्या’ की रच रहे साजिश’, राबड़ी देवी ने किया दावा, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बताया ‘गुंडा’
    Bihar

    BJP और JDU ‘तेजस्वी की ‘हत्या’ की रच रहे साजिश’, राबड़ी देवी ने किया दावा, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बताया ‘गुंडा’

    News DeskBy News DeskJuly 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Patna. बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ जनता दल (यूनाइटेड) और भारतीय जनता पार्टी गठबंधन ने विधानसभा चुनाव से पहले उनके बेटे तेजस्वी यादव की ‘‘हत्या’’ की ‘‘साजिश’’ रची है. विधान परिषद में विपक्ष की नेता ने यह भी दावा किया कि युवा नेता की हत्या की कोशिश पहले भी ‘‘कम से कम दो, तीन या चार बार’’ की जा चुकी है. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की नेता से एक दिन पहले विधानसभा के अंदर हुई घटनाओं के बारे में पूछा गया था जहां सत्ता पक्ष के कुछ सदस्यों ने निचले सदन में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर हमला किया था.

    तेजस्वी यादव की मां ने इस पर कहा, तेजस्वी की हत्या की कोशिश की जा रही है. बिहार में इतनी हत्याएं हो रही हैं, (वे चाहते हैं कि) एक और हत्या हो जाए। इस साजिश में जद (यू)-भाजपा के अलावा और कौन शामिल हो सकता है. वे उसे मार डालना चाहते हैं ताकि वह चुनाव में उन्हें चुनौती देने के लिए मौजूद नहीं रहे. उन्होंने कहा, ‘तेजस्वी की हत्या की कोशिश पहले भी लगभग दो, तीन या चार बार हो चुकी है. एक बार तो एक ट्रक ने उनके वाहन को कुचलने की कोशिश की थी. आगामी चुनाव में पूर्व उपमुख्यमंत्री यादव के विपक्षी दलों के ‘इंडिया’ गठबंधन का नेतृत्व करने की उम्मीद है.

    राबड़ी देवी से सदन के अंदर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गुस्से के बारे में भी पूछे जाने पर राबड़ी देवी ने कहा, ‘नीतीश कुमार काले कपड़ों से वैसे ही भड़क उठते हैं जैसे लाल रंग देखकर सांड भड़क उठता है. हमने सदन के अंदर क्या गलत किया? कार्यवाही रिकॉर्ड हो चुकी है। स्कूली बच्चे दर्शक दीर्घा में बैठे थे। मैं सरकार को चुनौती देती हूं कि वह हमारी ओर से किसी भी तरह की लापरवाही साबित करे. कुमार ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में विपक्षी विधायकों के सदन में काले कपड़े पहनकर आने पर आपत्ति जताई थी. पूर्व मुख्यमंत्री मानसून सत्र के आखिरी दिन सदन में सरकार को माकूल जवाब देने के इरादे से पहुंची थीं.

    JAMSHEDPUR NEWS :जिला कांग्रेस को मजबूत बनाने पर मंथन, विधानसभा स्तर पर होंगी संगठनात्मक बैठकें

    इससे पहले, उन्होंने विधान परिषद के गेट पर विधान परिषद के अन्य विपक्षी सदस्यों (एमएलसी) के साथ मिलकर प्रदर्शन किया था। इससे एक दिन पहले मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और विधानसभा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेताओं के आचरण के खिलाफ नारे लगाए गए थे.

    उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बृहस्पतिवार को विधानसभा के अंदर हुए हंगामे का ठीकरा सीधे तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले विपक्षी विधायकों पर फोड़ा था. पत्रकारों ने जब उपमुख्यमंत्री के इस दावे के बारे में उनसे पूछा तो राजद नेता भड़क गईं. उन्होंने पलटवार करते हुए कहा, ‘मुझसे सम्राट चौधरी के बारे में मत पूछिए. मैं उन्हें बचपन से जानती हूं. वह एक गुंडा हैं और शहर के बोरिंग रोड इलाके में लड़कियों को परेशान करते थे. हमें जदयू-भाजपा गठबंधन के लोगों के बारे में ज्यादा बात नहीं करनी चाहिए. वे नाली के कीड़े जैसे हैं.

    JAMSHEDPUR NEWS: एनआईटी जमशेदपुर की बड़ी पहल, शुरू होगा दो वर्षीय फुल-टाइम MBA प्रोग्राम, जानें एडमिशन की पूरी डिटेल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BJP and JDU are plotting to kill Tejashwi BJP और JDU 'तेजस्वी की ‘हत्या’ की रच रहे साजिश' calls Deputy CM Samrat Choudhary a 'goon' Rabri Devi claims उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बताया 'गुंडा' राबड़ी देवी ने किया दावा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS :जिला कांग्रेस को मजबूत बनाने पर मंथन, विधानसभा स्तर पर होंगी संगठनात्मक बैठकें

    June 14, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: एनआईटी जमशेदपुर की बड़ी पहल, शुरू होगा दो वर्षीय फुल-टाइम MBA प्रोग्राम, जानें एडमिशन की पूरी डिटेल

    June 14, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :जमशेदपुर प्रधान डाकघर में वृहत रक्तदान शिविर संपन्न: डाककर्मियों ने पेश की मानवता की मिसाल, 60वीं बार रक्त देकर चंडी चरण साधु बने प्रेरणास्रोत

    June 14, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS :जिला कांग्रेस को मजबूत बनाने पर मंथन, विधानसभा स्तर पर होंगी संगठनात्मक बैठकें

    June 14, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: एनआईटी जमशेदपुर की बड़ी पहल, शुरू होगा दो वर्षीय फुल-टाइम MBA प्रोग्राम, जानें एडमिशन की पूरी डिटेल

    June 14, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :जमशेदपुर प्रधान डाकघर में वृहत रक्तदान शिविर संपन्न: डाककर्मियों ने पेश की मानवता की मिसाल, 60वीं बार रक्त देकर चंडी चरण साधु बने प्रेरणास्रोत

    June 14, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS:रक्तदाताओं को मिलेगा निःशुल्क एआई प्रशिक्षण, पिता-पुत्र की तीन जोड़ियों ने किया रक्तदान, महिलाओं की भी रही उल्लेखनीय भागीदारी

    June 14, 2026

    Jamshedpur news :मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ कार्यक्रम से दिया सामाजिक समरसता का संदेश, पौधारोपण एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन

    June 14, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group