

रांची. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को राज्य के विभिन्न जिलों के लिए अपने नए जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है. रांची महानगर से वरुण साहू को अध्यक्ष बनाया गया है. भाजपा के इस नए संगठनात्मक ढांचे का उद्देश्य राज्य में पार्टी की मजबूत पकड़ बनाना और जनता के बीच अपनी नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाना बताया गया है. इस घोषणा के अनुसार अन्य जिलों के अध्यक्ष इस प्रकार हैं :
- रूपेश मंडल – दुमका
- बंशी यादव – लातेहार
- विवेकानंद सिंह – हजारीबाग
- संजीव कुमार बाबला – रामगढ़
- रामदेव सिंह भोक्ता – चतरा
- अमित तिवारी – पलामू
- सरिता मुर्मू – पाकुड़
- सुमित शरण – जामताड़ा
- सचिन रवानी – देवघर
- लक्ष्मी चक्रवती – गोड्डा
- गौतम यादव – साहेबगंज
- श्रवण राय – धनबाद महानगर
- मोहन कुम्भकार – धनबाद ग्रामीण
- महेंद्र वर्मा – गिरीडीह ग्रामीण
- रंजीत कुमार राय – गिरीडीह महानगर



