Site icon Lahar Chakra

BJP ने अपने दो विधायकों को पार्टी से छह साल के लिए निकाला, पार्टी विरोधी गतिविधियों में थे शामिल

Bengaluru.भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कर्नाटक में अपने दो विधायकों एस टी सोमशेखर और ए शिवराम हेब्बार को कथित ‘‘पार्टी विरोधी गतिविधियों’’ के लिए मंगलवार को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने यह जानकारी दी.विजयेंद्र ने यहां संवाददाताओं से कहा कि पार्टी आलाकमान ने लंबे विचार-विमर्श के बाद यह फैसला किया है. सोमशेखर और हेब्बार क्रमश: यशवंतपुर और येल्लापुर विधानसभा क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं. निष्कासित विधायकों ने इस मामले पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

Exit mobile version