Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»भाजपा ने शिबू साेरेन और हेमंत सोरेन के खिलाफ एफआइआर के लिए अरगोड़ा थाने में दिया आवेदन
    Headlines

    भाजपा ने शिबू साेरेन और हेमंत सोरेन के खिलाफ एफआइआर के लिए अरगोड़ा थाने में दिया आवेदन

    News DeskBy News DeskSeptember 5, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • झामुमो के एक्स से पुलिस कर्मी की पिटाई फर्जी पोस्ट करने के विरोध में भाजपा मुखर 

    रांची. भाजपा ने झामुमो के अध्यक्ष शिबू सोरेन, कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा सोशल मीडिया प्रभारी और आईटी सेल के प्रभारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए बुधवार काे अरगोड़ा थाने में आवेदन दिया है. इसे लेकर भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व मे एक प्रतिनिधिमंडल अरगोड़ा थाना पहुंचा और प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया. इस बाबत, सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि 23 अगस्त को भाजपा युवा मोर्चा की रैली मोराबादी मैदान में थी और उसी दिन दो बजकर पैंतीस मिनट पर झामुमो के अधिकारिक ट्विट्टर (एक्स) से एक पुलिस कर्मी के पीठ पर जूता का निशान का फोटो पोस्ट किया और लिख दिया की भाजपा के लोगों ने उक्त पुलिस को पीटा है. जब उस पोस्ट पर हल्ला मचा कि यह झारखंड पुलिस का नहीं है और घटना भी झारखंड में नहीं घटी है तब झामुमो ने उस पोस्ट को हटा दिया. तब तक हजारों लोगो ने उसको देखा और वायरल किया और इससे भाजपा और झारखंड के मान सम्मान को ठेस पहुंची. जब फोटो की पड़ताल की गयी तो पता चला की यह फोटो महाराष्ट्र का है जब मराठा आंदोलन के दौरान नांदेड एक्स्प्रेस वे पर आंदोलनकारियों और पुलिस में भिडंत हुई थी.

    यह फोटो झामुमो की ओर से जान-बूझकर पुलिस को उकसाने के लिए पोस्ट किया गया और हुआ भी वही. कुछ पुलिसवालों ने उस फोटो के कारण और कुछ सरकार के आदेश पर भाजपा कार्यकर्ता को खूब पिटा. उस समय दर्जनों भाजपा के कार्यकर्ता अस्पताल मे इलाज के लिए भर्ती हुए थे. किसी राजनीतिक पार्टी की अधिकारिक वेब साइट सीधे सीधे प्रदेश अध्यक्ष और कार्य कारी अध्यक्ष के कमान में रहती है और अध्यक्ष और कार्य कारी अध्यक्ष के आदेश पर सोशल मीडिया प्रभारी और आई टी सेल प्रभारी पोस्ट को अपलोड करते हैं. इससे आहत होकर एस सी मोर्चा के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी संतोष कुमार राम ने आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज की मांग की है. प्रतिनिधिमंडल मे संतोष राम और सुबोध कांत शामिल थे.

    Share Market: शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 226.60 अंक टूटा, टाटा स्टील के शेयर में गिरावट दर्ज

    “आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ में बोली कांग्रेस, परिसीमन के जरिये आदिवासियों की सीट घटाने की साजिश में जुटी भाजपा व आरएसएस
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Argora police station BJP applied to register FIR against JMM President Ranchi news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Share Market: शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 226.60 अंक टूटा, टाटा स्टील के शेयर में गिरावट दर्ज

    August 31, 2026

    “आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ में बोली कांग्रेस, परिसीमन के जरिये आदिवासियों की सीट घटाने की साजिश में जुटी भाजपा व आरएसएस

    August 31, 2026

    Jamshedpur: गीतांजलि और आजाद हिन्द एक्सप्रेस अब घाटशिला रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी, शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में 4 सितंबर तक लगेंगे दो अतिरिक्त कोच

    August 31, 2026
    Recent Post

    Share Market: शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 226.60 अंक टूटा, टाटा स्टील के शेयर में गिरावट दर्ज

    August 31, 2026

    “आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ में बोली कांग्रेस, परिसीमन के जरिये आदिवासियों की सीट घटाने की साजिश में जुटी भाजपा व आरएसएस

    August 31, 2026

    Jamshedpur: गीतांजलि और आजाद हिन्द एक्सप्रेस अब घाटशिला रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी, शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस में 4 सितंबर तक लगेंगे दो अतिरिक्त कोच

    August 31, 2026

    Police Encounter: पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद तीन तस्कर गिरफ्तार, एक के पेट में गोली लगी

    August 31, 2026

    Jharkhand: डायन होने के शक में महिला पर खौलता हुआ पानी फेंकने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार

    August 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group