
जमशेदपुर. 5 साल की बच्ची के साथ बलात्कार करने के मामले में जमशेदपुर के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से भाजपा जमशेदपुर महानगर के प्रतिनिधि मंडल भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में मिला. यहां भाजपा नेताओं ने उपायुक्त को बताया कि इस मामले को डीएसपी और थानेदार के द्वारा गलत तरीके से दबाने का प्रयास किया गया है.
उपायुक्त से मिलकर इस मामले में हस्तक्षेप कर करवाई करने की मांग की गई और बच्चे के परिवार को सुरक्षा प्रदान करने के लिए सहयोग मांगी गई है. उपायुक्त ने इस मामले में अभिलंब कार्रवाई करते हुए आदेश दिया है. मालूम हो कि 25 तारीख को हुई घटना को दबाने का प्रयास किया गया. 27 तारीख को भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया और रात 11:00 बजे थाना पहुंचे. एसपी जमशेदपुर से बात करने के बाद इस मामले में मामला दर्ज किया गया.
उपायुक्त से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष बबुआ सिंह, मुख्यालय प्रभारी सुबोध झा, युवा मोर्चा का अध्यक्ष नीतीश कुमार, जिला परिषद सदस्य कुसुमपूर्ति, सुंदर नगर मंडल अध्यक्ष अमित मिश्रा, गजेंद्र सिंह गोविंद पति मनोज सिंह सुनील कुमार झा, राजेश प्रसाद सुनीता बेसरा डॉ राजीव कुमार सोनू ठाकुर कार्यालय सह प्रभारी संजीत प्रसाद चौरसिया आलोक बाजपेई, गोविंद पोती, अभिषेक शुक्ला, ओबीसी मोर्चा का अध्यक्ष सागर राय आदि शामिल थे,
