Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»कोल्हान के 14 में भाजपा-एनडीए तीन सीटों पर सिमटी, पश्चिमी सिंहभूम के सभी पांच सीटों पर झामुमो का कब्जा, … देख कहां से कौन जीता
    Elections

    कोल्हान के 14 में भाजपा-एनडीए तीन सीटों पर सिमटी, पश्चिमी सिंहभूम के सभी पांच सीटों पर झामुमो का कब्जा, … देख कहां से कौन जीता

    News DeskBy News DeskNovember 23, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    चाईबासा. झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजों में “इंडिया” गठबंधन बहुमत से जीत की ओर है. इंडिया गठबंधन 56 सीटों पर आगे है जबकि भाजपा एनडीए गठबंधन 24 सीटों पर आगे चल रही थी. उधर कोल्हान के सभी 14 सीटों के रुझान और परिणाम सामने आ गए हैं. यहां भाजपा- एनडीए गठबंधन ने मात्र तीन सीटों पर जीत मिली है. जबकि पश्चिमी सिंहभूम के सभी पांच सीटों पर “इंडिया” गठबंधन या कहे झामुमो ने अपना कब्जा बरकरार रखा है.

    चाईबासा में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी दीपक बिरुआ निकटतम प्रतिद्वंदी गीता बालमुचू को 42532 मतों से हराकर अपनी सीट पर कब्जा बरकार रखा. वहीं मंझगांव में झारखंड मुक्ति मोर्चा नीरल पूर्ति 94163 वोट लेकर निकटतम प्रत्याशी भाजपा के कुंवर घाघराई को (34560) 34973 मतों से हराया. इस तरह उन्होंने अपनी सीट बरकरार रखी.

    वहीं जगन्नाथपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सोनाराम सिंकू ने भाजपा उम्मीदवार गीता कोड़ा को 7383 मतों से हराकर दावा बरकार रखा. जबकि चक्रधरपुर में झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी सुखराम उरांव ने भी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के शशि भूषण समड को 9310 मतों से हराकर कब्जा बरकरार रखा है.

    Jharkhand: कांग्रेस और भाजपा के समर्थकों जमकर मारपीट, एक-दूसरे पर पत्थर और अंडे फेंके, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई लोग हुए जख्मी, घायलों में पुलिसकर्मी और पत्रकार भी शामिल

    यहां बड़ा निर्णय मनोहरपुर सीट पर हुआ. यहां से पहली बार झारखंड मुक्ति मोर्चा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे सांसद जोबा मांझी के पुत्र जगत माझी ने भी जीत का परचम लहराया और अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आजसू के डॉक्टर दिनेश चंद्र बोयपाई को 31956 मतों से हरा दिया है.

    झारखंड विधानसभा का अंतिम परिणाम देखें 

    SBI Scholarship: 25,707 छात्रों को मिलेगी 15 लाख तक की छात्रवृत्ति, एसबीआई फाउंडेशन ने ‘प्लैटिनम जुबली आशा स्कॉलरशिप-2026’ शुरू की, आवेदन चार सितंबर तक किए जा सकेंगे

    1. बाघमारा सीट : शत्रुध्न महतो (BJP) जीत गए।
    2. बगोदर सीट : नागेंद्र महतो (BJP) जीत गए।
    3. बहरागोड़ा सीट: समीर कुमार मोहंती (JMM) जीत गए।
    4. बरहेट सीट : हेमंत सोरेन (JMM) जीत गए।
    5. बरही सीट : मनोज कुमार यादव (BJP) जीत गए।
    6. बड़कागांव सीट : रोशन लाल चौधरी (BJP) जीत गए।
    7. बरकट्ठा सीट : जानकी प्रसाद यादव (JMM) जीत की और आगे बढ़ रहे है।
    8. बेरमो सीट : कुमार जयमंगल (कांग्रेस) जीत गए।
    9. भवनाथपुर सीट : अनंत प्रताप देव (JMM) जीत गए।
    10. बिश्रामपुर सीट : नरेश प्रसाद सिंह (राजद) से जीत गए।
    11. बिशुनपुर सीट : चमरा लिंडा (JMM) जीत गए।
    12. बोकारो सीट : श्वेता सिंह (कांग्रेस) जीत गई।
    13. बोरियो सीट : धनंजय सोरेन (JMM) जीत की और बढ़ रहे है।
    14. चाईबासा सीट : दीपक बिरुवा (JMM) जीत गए।
    15. चक्रधरपुर सीट : सुखराम उरांव (JMM) जीत गए
    16. चंदनकियारी सीट : उमा कांत रजक (JMM) जीत गए।
    17. चतरा सीट : जनार्दन पासवान (लोक जनशक्ति पार्टी -रामविलास पासवान) जीत गए।
    18. छतरपुर सीट : राधा कृष्णा किशोर (कांग्रेस) जीत गए।
    19. डाल्टनगंज सीट : आलोक कुमार चौरसिया (BJP) जीत रहे है।
    20. देवघर सीट : सुरेश पासवान (राजद) जीत गए।
    21. धनबाद : राज सिंहा (बीजेपी) जीत गए।
    22. धनवार सीट : बाबूलाल मरांडी (BJP) से जीत रहे है।
    23. दुमका सीट : बसंत सोरेन (JMM) जीत गए।
    24. डुमरी सीट: जयराम कुमार महतो (JLKM) से जीत गए।
    25. गांडेय सीट : कल्पना मुर्मू सोरेन(JMM) जीत गई।
    26. गढ़वा सीट : सतेन्द्र नाथ तिवारी (BJP) जीत रहे है।
    27. घाटशिला सीट : रामदास सोरेन (JMM) जीत गए।
    28. गिरिडीह सीट : निर्भय कुमार शहाबादी (BJP) जीत रहे है।
    29. गोड्डा सीट : संजय प्रसाद यादव (राजद) जीत गए।
    30. गोमिया सीट : योगेंद्र प्रसाद (JMM) जीत गए।
    31. गुमला सीट : भूषण तिर्की (JMM) जीत गए।
    32. हटिया सीट : नवीन कुमार जायसवाल ( BJP) जीत रहे है।
    33. हजारीबाग सीट : प्रदीप प्रसाद (BJP) जीत रहे है।
    34. हुसैनाबाद सीट : संजय कुमार सिंह यादव (राजद) जीत गए।
    35. इचागढ़ सीट : सबिता महतो (JMM) जीत रही है।
    36. जगन्नाथपुर सीट : सोना राम सिंकू (कांग्रेस) जीत गए।
    37. जामा सीट : लुईस मरांडी (JMM) जीत गई।
    38. जमशेदपुर पूर्वी : पूर्णिमा साहू (BJP) जीत गई।
    39. जमशेदपुर पश्चिमी: सरयू रॉय (जनता दल यूनाइटेड) जीत गए।
    40. जामताड़ा सीट : इरफान अंसारी (कांग्रेस) जीत गए।
    41. जमुआ सीट : मंजू कुमारी (BJP) जीत गई।
    42. जरमुंडी सीट : देवेन्द्र कुंवर (बीजेपी) जीत गए।
    43. झरिया सीट : रागिनी सिंह (बीजेपी) जीत गई।
    44. जुगसलाई सीट : मंगल कालिंदी (JMM) जीत गए।
    45. कांके सीट : सुरेश कुमार बैठा (कांग्रेस) जीत गए।
    46. खरसांवा सीट : दशरथ गार्गेय (JMM) जीत गए।
    47. खिजरी सीट : राजेश कच्छप (कांग्रेस) जीत गए।
    48. खूंटी सीट : राम सूर्या मुंडा ( JMM) जीत गए।
    49. कोडरमा सीट : डॉ नीरा यादव (BJP) जीत रही है।
    50. कोलेबिरा सीट : नमन बिक्सल कांगड़ी (कांग्रेस) जीत गए।
    51. लातेहार सीट : प्रकाश राम (बीजेपी) जीत गए।
    52. लिटीपारा सीट : हेमलाल मुर्मू (JMM) जीत गए।
    53. लोहरदगा सीट : डॉ रामेश्वर उरांव (कांग्रेस) जीत गए।
    54. मधुपुर सीट : हफ़ीज़ुल हसन (JMM) जीत रहे है।
    55. महागामा सीट : दीपिका पाण्डेय सिंह (कांग्रेस) जीत गई।
    56. महेशपुर सीट : स्टीफन मरांडी (JMM) जीत गए।
    57. मझगांव सीट : निरल पूर्ति (JMM) जीत गए।
    58. मांडर सीट : शिल्पी नेहा तिर्की (कांग्रेस) जीत गई।
    59. मांडू सीट : निर्मल महतो (आजसू) जीत गए।
    60. मनिका सीट : रामचंद्र सिंह (कांग्रेस) जीत गए।
    61. मनोहरपुर सीट : जगत मांझी (JMM) जीत गए।
    62. नाला सीट : रविंद्र नाथ महतो (JMM) जीत गए।
    63. निरसा सीट : अरूप चटर्जी (सीपीआई एम एल) जीत गए।
    64. पाकुड़ सीट : निशत आलम (कांग्रेस) जीत गई।
    65. पांकी सीट : कुशवाहा शशि भूषण मेहता (बीजेपी) जीत गए।
    66. पोड़ैयाहाट सीट : प्रदीप यादव (कांग्रेस) जीत गए।
    67. पोटका सीट : संजीव सरदार (JMM) जीत गए।
    68. राजमहल सीट : मो. ताजुद्दीन (JMM) जीत गए।
    69. रामगढ़ सीट : ममता देवी (कांग्रेस) जीत गई।
    70. रांची : सी पी सिंह (बीजेपी) जीत गए।
    71. सारठ सीट : उदय शंकर सिंह (JMM) जीत गए।
    72. सरायकेला सीट : चंपई सोरेन (बीजेपी) जीत गए।
    73. शिकारीपाड़ा सीट : आलोक कुमार सोरेन (JMM) जीत गए।
    74. सिल्ली सीट : अमित कुमार (JMM) जीत गए।
    75. सिमरिया सीट : कुमार उज्जवल (बीजेपी) जीत गए।
    76. सिमडेगा सीट : भूषण बाड़ा (कांग्रेस) जीत रहे है।
    77. सिंदरी सीट : चंद्रदेव महतो (सीपीआई एम एल एल) जीत गए।
    78. सिसई सीट : जिगा सुसारन होरो (JMM) जीत गए।
    79. तमाड़ सीट : विकास कुमार मुंडा (JMM) जीत गए।
    80. तोरपा सीट : सुदीप गुडिया (JMM) जीत गए।
    81. टुंडी सीट : मथुरा प्रसाद महतो (JMM) जीत गए।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    ... see who won from where BJP-NDA limited to three seats out of 14 in Kolhan JMM captured all five seats in West Singhbhum
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: कांग्रेस और भाजपा के समर्थकों जमकर मारपीट, एक-दूसरे पर पत्थर और अंडे फेंके, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई लोग हुए जख्मी, घायलों में पुलिसकर्मी और पत्रकार भी शामिल

    July 23, 2026

    SBI Scholarship: 25,707 छात्रों को मिलेगी 15 लाख तक की छात्रवृत्ति, एसबीआई फाउंडेशन ने ‘प्लैटिनम जुबली आशा स्कॉलरशिप-2026’ शुरू की, आवेदन चार सितंबर तक किए जा सकेंगे

    July 23, 2026

    Jamahedpur. बागबेड़ा डीबी रोड में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने कहर बरपाया, कई को रौंदा, हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल

    July 23, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: कांग्रेस और भाजपा के समर्थकों जमकर मारपीट, एक-दूसरे पर पत्थर और अंडे फेंके, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई लोग हुए जख्मी, घायलों में पुलिसकर्मी और पत्रकार भी शामिल

    July 23, 2026

    SBI Scholarship: 25,707 छात्रों को मिलेगी 15 लाख तक की छात्रवृत्ति, एसबीआई फाउंडेशन ने ‘प्लैटिनम जुबली आशा स्कॉलरशिप-2026’ शुरू की, आवेदन चार सितंबर तक किए जा सकेंगे

    July 23, 2026

    Jamahedpur. बागबेड़ा डीबी रोड में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने कहर बरपाया, कई को रौंदा, हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल

    July 23, 2026

    JPSC Dicision: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 समेत सभी प्रस्तावित परीक्षाओं पर अगले आदेश तक लगी रोक

    July 23, 2026

    Railway: लोको पायलट की सूझबूझ से ट्रेन दुर्घटना टली, रेल पटरी पर रखा था लोहे का पाइप, इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी ट्रेन

    July 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group