Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Babulal Marandi: निरंजन राय से उनके गांव जाकर मिले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, साथ में की सभा
    Elections

    Babulal Marandi: निरंजन राय से उनके गांव जाकर मिले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, साथ में की सभा

    News DeskBy News DeskNovember 18, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Tishri.भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और धनवार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल मरांडी रविवार को निरंजन राय से मिलने उनके गांव पपीला पहुंचे. यहां राय के साथ उन्होंने उनके आवास के सामने एक सभा की. श्री मरांडी ने कहा कि हमने सदैव कार्यकर्ताओं का सम्मान किया है और ख्याल रखा है. इसी प्रकार अपने क्षेत्र और राज्य के विकास के लिए भरपूर काम किया है. धनवार से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में निरंजन राय चुनाव मैदान में थे. राज्य हित में उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष भाजपा का दामन थामा है.

    इसके लिए निरंजन भाई बधाई के पात्र हैं और उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद. अब चुनाव में दो दिन बचे हैं. भाजपा की जीत तो सुनिश्चित है, लेकिन अब यह जीत चूंकि निरंजन भाई के साथ होगी, तो अब जीत का अंतर ऐसा हो कि इसकी गूंज दिल्ली तक सुनाई दे. बाबूलाल ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता है. अब इस राज्य के हर क्षेत्र में विकास होगा. प्रधानमंत्री मोदी के नारों का जिक्र करते हुए कहा कि हम एक रहेंगे, तो सेफ रहेंगे. इसके पूर्व उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ तिसरी के खिजुरी हरिजन टोला, आदिवासी बहुल गांव दूधपनिया, बलियारी, भंडारी समेत अन्य गांवों में जनसंपर्क कर लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील की.

    JAMSHEDPUR NEWS :करीम सिटी कॉलेज मास कम्युनिकेशन के पूर्व स्टूडियो एग्जीक्यूटिव सिकंदर हयात खान का देहांत

    सभा में निरंजन राय ने लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा कि जिस तरह से जनता ने उन्हें समर्थन दिया है, उसी प्रकार वह भी लोगों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे और सभी लोगों को सम्मान दिया जायेगा.

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन ने किया पटमदा का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के सख्त निर्देश

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BJP state president Babulal Marandi Niranjan Rai in his village
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS :करीम सिटी कॉलेज मास कम्युनिकेशन के पूर्व स्टूडियो एग्जीक्यूटिव सिकंदर हयात खान का देहांत

    July 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन ने किया पटमदा का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के सख्त निर्देश

    July 23, 2026

    Shalimar LTT Express :शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में यात्रियों के लिए खुशखबरी, जुड़ा 1 अतिरिक्त AC-3 कोच

    July 23, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS :करीम सिटी कॉलेज मास कम्युनिकेशन के पूर्व स्टूडियो एग्जीक्यूटिव सिकंदर हयात खान का देहांत

    July 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन ने किया पटमदा का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के सख्त निर्देश

    July 23, 2026

    Shalimar LTT Express :शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में यात्रियों के लिए खुशखबरी, जुड़ा 1 अतिरिक्त AC-3 कोच

    July 23, 2026

    Jharkhand: कांग्रेस और भाजपा के समर्थकों जमकर मारपीट, एक-दूसरे पर पत्थर और अंडे फेंके, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई लोग हुए जख्मी, घायलों में पुलिसकर्मी और पत्रकार भी शामिल

    July 23, 2026

    SBI Scholarship: 25,707 छात्रों को मिलेगी 15 लाख तक की छात्रवृत्ति, एसबीआई फाउंडेशन ने ‘प्लैटिनम जुबली आशा स्कॉलरशिप-2026’ शुरू की, आवेदन चार सितंबर तक किए जा सकेंगे

    July 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group