Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Election: BJP के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी बोले, एक-दो दिनों के अंदर हो जायेगी बीजेपी प्रत्याशियों की घोषणा

Ranchi. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि एक-दो दिनों के अंदर बीजेपी प्रत्याशियों की घोषणा हो सकती है. प्रदेश नेतृत्व ने झारखंड के राजनीतिक हालात व प्रत्याशियों के बारे में केंद्रीय नेतृत्व को अवगत करा दिया है. अब इस पर केंद्रीय नेतृत्व को निर्णय लेना है. एक दो दिनों के अंदर आप सभी को शुभ समाचार मिलेगा.दिल्ली से लौटने के बाद बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मरांडी ने कहा कि एनडीए में सीट शेयरिंग पर केंद्रीय नेतृत्व को निर्णय लेना है. इसको लेकर सहयोगी दलों के साथ बातचीत चल रही है. जल्द ही स्थिति स्पष्ट हो जायेगी. बाबूलाल मरांडी दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में भाग लेकर वापस रांची लौट आए हैं.
कांग्रेस नेता अजयनाथ शाहदेव के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर मरांडी ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है. जब कभी वे पार्टी में शामिल होंगे, तो इसकी जानकारी दी जायेगी. आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के सवाल पर मरांडी ने कहा कि भाजपा 365 दिन जनता के बीच रहती है. पार्टी हमेशा चुनाव के लिए तैयार रहती है.

Exit mobile version