Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Jharkhand»झारखंड में आदिवासी महिलाओं से शादी कर रहे घुसपैठियों को बर्दाश्त नहीं करेगी बीजेपी, इटखोरी में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
Jharkhand

झारखंड में आदिवासी महिलाओं से शादी कर रहे घुसपैठियों को बर्दाश्त नहीं करेगी बीजेपी, इटखोरी में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

News DeskBy News DeskSeptember 21, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Itkhori. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर भारत की स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपराओं से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए उन्हें देश का ‘सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री’ करार दिया. सिंह ने कहा कि अब सोरेन को सत्ता से हटाने और पूर्वी राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मत देकर उसे सत्ता में लाने का समय आ गया है। इस साल के अंत में झारखंड में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है.

चतरा जिले के इटखोरी में भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ को हरी झंडी दिखाने के अवसर पर उन्होंने कहा, ‘हेमंत सोरेन सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं. उन्होंने भारत की स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपराओं से खिलवाड़ किया है और भ्रष्टचार में संलिप्त हैं। भारत कभी ऐसे दागी व्यक्ति को स्वीकार नहीं करेगा.
रक्षामंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह विदेश में भारत की छवि ‘खराब’ करने के अलावा सिख समुदाय को उकसाने की कोशिश कर रहे हैं.

Jamshedpur: गोलमुरी सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी ने अमेरिका की यात्रा की…उन्होंने सिख समुदाय को यह कहकर उकसाने की कोशिश की कि सिख समुदाय के लिए भारत सुरक्षित नहीं है…वह विदेश में भारत की छवि और प्रतिष्ठा को धूमिल कर रहे हैं. सिंह ने झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन के तीनों घटकों झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल को राज्य के विकास के लिए अवरोधक करार दिया.

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और पूजा पंडालों में करीब 2000 जवान तैनात, ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से भी निगरानी

सिंह ने बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को ‘संरक्षण’ देने के लिए राज्य सरकार की आलोचना की. उन्होंने कहा कि वे ‘‘हमारी बेटियों से शादी कर रहे हैं जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. क्योंकि भाजपा न्याय की राजनीति में विश्वास करती है न कि जाति, पंथ या धर्म की.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jharkhand: झारखंड से नालंदा भेजी जा रही थी शराब की खेप, तस्करों को पकड़ने गई उत्पाद विभाग की टीम पर गोलीबारी, सिपाही की मौत

October 16, 2026

RAILWAY NEWS: दिवाली-छठ पर बिहार-झारखंड के यात्रियों को राहत, टाटा-बक्सर, अमृतसर-जयनगर समेत 11 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइम-टेबल

October 15, 2026

JAMSHEDPUR DURGA PUJA 2026: कदमा के प्रसिद्ध रंकिणी मंदिर में दुर्गोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए खुले पूजा पंडाल के पट

October 15, 2026
Recent Post

Jamshedpur: गोलमुरी सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

October 16, 2026

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और पूजा पंडालों में करीब 2000 जवान तैनात, ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से भी निगरानी

October 16, 2026

Tata Motors में 18 अक्टूबर को भी खुला रहेगा प्लांट, दशहरा पर 21 अक्टूबर को बंद रहेगा

October 16, 2026

Jharkhand: झारखंड से नालंदा भेजी जा रही थी शराब की खेप, तस्करों को पकड़ने गई उत्पाद विभाग की टीम पर गोलीबारी, सिपाही की मौत

October 16, 2026

Jamshedpur: बागबेड़ा के हरहरगुटु में एटीएम तोड़ते लोहे की रॉड के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

October 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group