Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Kolhan समेत राज्यभर में सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता, आक्रोश रैली में पुलिस कार्रवाई का किया विरोध
Headlines

Kolhan समेत राज्यभर में सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता, आक्रोश रैली में पुलिस कार्रवाई का किया विरोध

News DeskBy News DeskAugust 25, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur.युवा आक्रोश रैली पर शनिवार को पुलिस कार्रवाई के खिलाफ कोल्हान समेत राज्यभर में भाजपा के कार्यकर्ता और नेता सड़क पर उतरे. भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस द्वारा आंसू गैस छोड़ कार्यक्रम को बाधित करने का आरोप पुलिस पर लगाया. पुलिस कार्रवाई में कई कार्यकर्ता घायल भी हो गये थे. रविवार को भाजपा को कार्यकर्ता प्रखंड मुख्यालय में पुलिस थाना और जिला में एसपी कार्यालय के समक्ष सरकार का पुतला जलाया. भाजपा नेताओं ने कहा कि यह सरकार युवाओं को धोखा देकर सत्ता में आयी और अब दमन की कार्रवाई कर रही है.

राज्य को युवा आक्रोशित हैं. इस सरकार को उखाड़ फेंकेंगे. शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं पर आंसू गैस के गोले फेंकें गये. जगह-जगह पर पुलिस ने बलपूर्वक युवाओं को रांची आने से रोका. रांची में भाजपा महानगर कमेटी ने जयपाल सिंह स्टेडियम से एसएसपी आवास तक मार्च निकाला. एसएसपी आवास के सामने हेमंत सरकार का पुतला फूंका. भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में बिष्टुपुर, कदमा, सोनारी, साकची पश्चिम, साकची पुर्वी, सीतारामडेरा, गोलमुरी, बिरसानगर, बारीडीह, टेल्को, बर्मामाइंस मंडल के हजारों कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर तानाशाही रवैया अपनाने एवं लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए एसएसपी कार्यालय के समक्ष झारखंड सरकार का पुतला दहन किया.

Jamshedpur: गोलमुरी सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

भाजपा कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित जिला कार्यालय से जुलूस की शक्ल में हाथों में पुतला लिए झारखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इसके अलावे परसुडीह, सुंदरनगर, बागबेड़ा, घाघीडीह, जुगसलाई, गोविंदपुर, घोड़ाबांधा, पोटका, कोवाली, आसनबनी, मानगो, उलीडीह, आजादनगर, एमजीएम, पटमदा, कमलपुर, बोड़ाम मंडल द्वारा अपने-अपने थाना के सामने पुतला दहन किया गया. इसके अलावा पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में भी जगह जगह झारखंड सरकार का पुतला फूंका गया.

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और पूजा पंडालों में करीब 2000 जवान तैनात, ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से भी निगरानी

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: गोलमुरी सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

October 16, 2026

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और पूजा पंडालों में करीब 2000 जवान तैनात, ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से भी निगरानी

October 16, 2026

Tata Motors में 18 अक्टूबर को भी खुला रहेगा प्लांट, दशहरा पर 21 अक्टूबर को बंद रहेगा

October 16, 2026
Recent Post

Jharkhand: झारखंड से नालंदा भेजी जा रही थी शराब की खेप, तस्करों को पकड़ने गई उत्पाद विभाग की टीम पर गोलीबारी, सिपाही की मौत

October 16, 2026

Jamshedpur: बागबेड़ा के हरहरगुटु में एटीएम तोड़ते लोहे की रॉड के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

October 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group