Site icon Lahar Chakra

Jharkhand Assembly Election: भाजयुमो ने जारी की प्रभारी और सह प्रभारी की सूची, रोहित चहल को दी गयी जिम्मेवारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने दी मंजूरी

Ranchi. भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों को लेकर प्रभारी और सह प्रभारियों की सूची जारी की है. भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के हस्ताक्षर से जारी सूची में महाराष्ट्र के लिए एक प्रभारी के अलावा आठ सह प्रभारी जबकि झारखंड के लिए एक प्रभारी के अलावा नौ सह प्रभारी व एक सदस्य शामिल हैं. झारखंड के लिए जारी सूची में संगठन के महासचिव रोहित चहल प्रभारी बनाये गये हैं. जबकि सह प्रभारियों में अनूप कुमार साहा, मनीष सिंह व अर्पिता बाडाजेना (सभी उपाध्यक्ष), शक्ति सिंह, श्रेयसी सिंह, देवकिशन मारू, सुखविंदर सुखी, अरविंद दामानी व दीपज्योति मुंड (सभी राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य) शामिल हैं. वहीं सोशल मीडिया टीम के विशाल त्रिवेदी सदस्य होंगे.

Exit mobile version