Site icon Lahar Chakra

सरायकेला – खरसावां जिला के सामाजिक संस्था उद्गम के द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर 

सरायकेला-खरसावां जिला के सामाजिक संस्था उद्गम के द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का का उद्घाटन फीता काटकर माननीय स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता एवं सांसद  (जमशेदपुर ) विद्युत वरण महतो द्वारा किया गया ।जिसमें मुख्य रुप से आदित्यपुर नगर निगम के नगर आयुक्त शशिधर मंडल ,मेयर विनोद श्रीवास्तव , डिप्टी मेयर अमित कुमार उर्फ बॉबी सिंह सहित काफी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। उद्गम संस्था के द्वारा डिप्टी उप मेयर बॉबी सिंह उर्फ अमित कुमार एवं सोनिया सिंह के नेतृत्व में उद्गम संस्था की टीम द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।जिसमें टीम के सभी सदस्यों ने सक्रियता पूर्वक सहभागिता निभाते हुए कार्य किया। पिछले वर्ष भी उद्गम संस्था द्वारा रक्त शिविर का आयोजन किया किया गया था जिसमें 13 सौ यूनिट लगभग रक्त संग्रह किया गया था l
एके मिश्र

Exit mobile version