Site icon Lahar Chakra

Bokaro accident: Vedanta Company के प्लांट से आ रहे ट्रेलर की टक्कर से कार चालक की मौत, घंटों वाहन के अंदर फंसा रहा, सड़क जाम, समर्थकों के साथ पहुंचे जयराम महतो, चंदनक्यारी विधायक धरना पर बैठ गये

Bokaro. चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चास-तलगड़िया मुख्य पथ के बाधाडीह के पास शुक्रवार की देर रात सड़क दुर्घटना में कार चालक अलकुशा गांव के लालडीह टोला निवासी विवेक कुमार हाजरा (23 वर्ष) की दर्दनाक मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार विवेक कार लेकर चास से प्लांट की ओर आ रहा था, वहीं छड़ लदा ट्रेलर प्लांट से चास की ओर जा रहा था. इस दौरान बाधाडीह व बांस बोदरो के बीच ट्रेलर ने कार को टक्कर मार दी, इसमें विवेक की मौत हो गयी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. वहीं घटनास्थल पर लोग जुट गये. स्थानीय लोगों ने कहा कि ट्रेलर कार को टक्कर मारने के बाद घसीटते हुए सड़क के नीचे खेत में ले गया. ट्रेलर के नीचे दबने से चालक की मौत हो गयी. ट्रेलर के नीचे शव घंटों दबा रहा.

समर्थकों के साथ धरना पर बैठे चंदनकियारी विधायक सुबह 10 बजे डुमरी विधायक जयराम महतो घटनास्थल पर पहुंचे. चास मु. थाना परिसर में इलेक्ट्रोस्टील वेदांता कंपनी के अधिकारी के साथ वार्ता हुई. मृतक के परिजनों को 15 लाख नकद व स्थायी नौकरी देने पर सहमति बनी. इसके बाद चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक थाना पहुंचे 25 लाख मुआवजा व नौकरी की मांग की. इस पर प्लांट के अधिकारी नहीं माने. अपनी मांगों को लेकर इलेक्ट्रोस्टील प्लांट के मुख्य गेट पर अपने समर्थकों के साथ चंदनकियारी विधायक धरना पर बैठ गये.

Exit mobile version