

Chaibasa. पश्चिम सिंहभूम जिले के गोईलकेरा में झाड़-फूंक करने आए पुजारी की सोते समय चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना बुधवार तड़के बड़ैला गांव की है। हत्या का आरोप उसी युवक पर है, जिसका इलाज करने के लिए पुजारी उसके घर पहुंचा था। रात में रुकने के दौरान आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया।
बुधवार सुबह सूचना मिलने पर गोईलकेरा पुलिस गांव पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर भेजा। फिलहाल, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

