Site icon Lahar Chakra

बोकारो: सीआईएसएफ कर्मी ने पत्नी की हत्या करने के बाद आत्महत्या की

बोकारो. झारखंड के बोकारो जिले में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक कर्मी ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक यह घटना सोमवार शाम हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर- 8 स्थित उनके सरकारी आवास पर घटी. उन्होंने बताया कि दंपति पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के रहने वाले थे.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि व्यक्ति और उसकी पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था, जो बाद में बढ़ गया. पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘ सीआईएसएफ कर्मी ने पहले अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या की और फिर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस के मुताबिक दोनों ने वर्ष 2008 में शादी की थी.

Exit mobile version