Site icon Lahar Chakra

बोकारो : प्रिंस खान के पांच गुर्गे गिरफ्तार, ज्वेलरी दुकान पर चलायी थी गोली

Bokaro. बोकारो पुलिस बड़ी सफलता हाथ लगी है. पिछले एक महीने के अंदर दो ज्वेलरी दुकानों में गोलीकांड का बुधवार को खुलासा कर दिया है. इस मामले में शामिल प्रिंस खान के पांच गुर्गों को गिरफ्तार कर लिया है. सभी की गिरफ्तारी बेरमो व धनबाद थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से की गयी है. गिरफ्तार गुर्गों में धनबाद का बिट्टू सोनार, गोलू कुमार सिंह, पटना का छोटू कुमार सिंह, धनबाद का अरविंद सोनार, धनबाद का ऋतुराज कुमार शामिल है.

सबसे पहले प्रिंस खान के गुर्गों ने 17 मई को फुसरो बाजार के मोती अलंकार नामक ज्वेलरी दुकान पर गोली चलायी गयी थी. इसके बाद 12 जून को ज्ञान ज्वेलर्स दुकान पर फायरिंग की गयी थी. बाद में धमकी भरा मैसेज व वॉइस रिकॉर्डिंग भेजकर गोली मारने की धमकी देते हुए रंगदारी की मांग की गयी थी. यह जानकारी कैंप दो स्थित एसपी कार्यालय में बुधवार को प्रेस वार्ता के दौरान कोयलांचल डीआईजी सुरेंद्र कुमार झा ने दी.

Exit mobile version