Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Bokaro Steel Plant का 20,000 करोड़ रुपये से होगा विस्तार, 75.5 लाख टन प्रति वर्ष हो जायेगी उत्पादन क्षमता, जानें और क्या होगा बदलाव
    Headlines

    Bokaro Steel Plant का 20,000 करोड़ रुपये से होगा विस्तार, 75.5 लाख टन प्रति वर्ष हो जायेगी उत्पादन क्षमता, जानें और क्या होगा बदलाव

    News DeskBy News DeskJanuary 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    बोकारो. केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री एच डी कुमारस्वामी ने सोमवार को घरेलू इस्पात कंपनी सेल के बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) के लिए 20,000 करोड़ रुपये की विस्तार योजना का अनावरण किया. इससे इस्पात कंपनी की क्षमता बढ़कर 75.5 लाख टन सालाना हो जाएगी. साल 1965 में स्थापित बोकारो इस्पात संयंत्र में पहला ब्लास्ट फर्नेस परिचालन 1972 में शुरू हुआ, जिसकी शुरुआती क्षमता 17 लाख टन प्रति वर्ष थी.

    सेल ने बयान में कहा, केंद्रीय इस्पात और भारी उद्योग मंत्री एच डी कुमारस्वामी ने बोकारो इस्पात संयंत्र का दौरा किया, जहां उन्होंने उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के लिए एक महत्वाकांक्षी विस्तार योजना का अनावरण किया. बयान के अनुसार, कुल 20,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ पुरानी इकाई के विस्तार का लक्ष्य इस्पात के उत्पादन को मौजूदा 52.5 लाख टन प्रति वर्ष से बढ़ाकर 75.5 लाख टन प्रति वर्ष करना है. इससे इस्पात क्षेत्र में देश को ‘आत्मनिर्भर’ बनाने की गति को मजबूती मिलेगी.”

    बयान के अनुसार, विस्तार योजना से 2,500 प्रत्यक्ष और 10,000 अप्रत्यक्ष नौकरियां पैदा होंगी. कुमारस्वामी ने कहा, बोकारो इस्पात संयंत्र 2030 तक अपने कार्बन उत्सर्जन को 2.67 टन प्रति टन कच्चे इस्पात से घटाकर 2.2 टन से कम करने के लिए प्रतिबद्ध है. संयंत्र अपनी नवीकरणीय ऊर्जा पहल को आगे बढ़ा रहा है. उन्होंने कहा, “ये कदम ऊर्जा खपत को अनुकूलित करते हुए क्षमता उपयोग को अधिकतम करने पर हमारे लक्ष्य को दर्शाते हैं, जिससे भारत के इस्पात उद्योग के लिए एक स्थायी भविष्य सुनिश्चित होता है.

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    कुमारस्वामी ने तसरा कोयला खदान का निरीक्षण किया, जिसका उद्देश्य आयातित कोकिंग कोयले पर भारत की निर्भरता को कम करना है. सितंबर, 2025 में शुरू होने के बाद खदान 35 लाख टन प्रति वर्ष घरेलू कोकिंग कोयले का उत्पादन करेगी, जिससे इस्पात उत्पादन के लिए कच्चे माल की सुरक्षा मजबूत होगी.

    उन्होंने चासनल्ला वॉशरी का भी दौरा किया, जिसकी स्थापित क्षमता 20 लाख टन प्रति वर्ष है, जिसे कोयले में राख की मात्रा को 28 प्रतिशत से घटाकर 17 प्रतिशत करने के लिए डिजायन किया गया है, जिससे इस्पात उत्पादन में बेहतर दक्षता सुनिश्चित होगी.

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    000 crore Bokaro Steel Plant will be expanded with Rs 20 know what else will change production capacity will increase to 75.5 lakh tonnes per year
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group