Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»BPSC Controversy: बीपीएससी परीक्षा 24 घंटे बाद, रद्द करने की मांग पर आमरण अनशन पर प्रशांत किशोर, सांसद पप्पू के समर्थकों ने रोकीं ट्रेनें
    Bihar

    BPSC Controversy: बीपीएससी परीक्षा 24 घंटे बाद, रद्द करने की मांग पर आमरण अनशन पर प्रशांत किशोर, सांसद पप्पू के समर्थकों ने रोकीं ट्रेनें

    News DeskBy News DeskJanuary 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    पटना. बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 13 दिसंबर को आयोजित 70वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा (सीसीई) को रद्द करने की मांग को लेकर जन स्वराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर का गांधी मैदान में आमरण अनशन शुक्रवार को भी जारी रहने के साथ निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के समर्थकों ने रेल यातायात बाधित किया और वामपंथी छात्र संगठनों ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया. बीपीएससी की 13 दिसंबर को आयोजित 70वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा का कथित तौर पर पेपर लीक होने पर इस परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर पिछले दो सप्ताह से पटना के गर्दनीबाग में प्रदर्शनकारियों द्वारा धरना प्रदर्शन जारी है.

    इस बीच आयोग के बापू परीक्षा केंद्र में इस परीक्षा में शामिल हुए 10000 से अधिक अभ्यर्थियों के लिए नए सिरे से परीक्षा आयोजित कराए जाने में अब 24 घंटे से भी कम समय बचा है, ऐसे में निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने अपने समर्थकों के साथ पटना के कई हिस्सों के साथ-साथ अररिया, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर आदि सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में रेल और सड़क यातायात को अवरुद्ध कर दिया. पुलिस ने बताया कि यादव के समर्थकों ने हाल ही में आयोजित बीपीएससी की परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर पटना के सचिवालय हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर रेल रोको अभियान चलाया. एक अधिकारी ने बताया कि वे सचिवालय हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर एकत्र हुए और कुछ समय के लिए पटरियों पर बैठ गए, जिससे ट्रेन की आवाजाही में देरी हुई.

    यादव के समर्थकों ने पूर्णिया और पटना में सड़कों पर टायर जलाए और यातायात को भी बाधित किया.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्रा ने बताया, शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे सचिवालय हॉल्ट स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों ने बक्सर-फतुहा पैसेंजर ट्रेन को रोक दिया. ट्रेन 20 मिनट तक रुकी रही और उसके बाद स्टेशन से रवाना हुई. इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए यादव ने कहा कि उन्होंने राज्यपाल से लेकर प्रदेश में हर स्तर पर छात्रों के मुद्दे का हल निकाले जाने का प्रयास किया पर सरकार सुनने को तैयार नहीं है. अब वह इसको लेकर उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे. पटना शहर के गांधी मैदान में जन सुराज पार्टी के संस्थापक ने एक दिन पहले शुरू किये गये अपने आमरण अनशन को शुक्रवार को भी जारी रखा, जबकि यादव ने उनकी तुलना मशहूर ठग नटवर लाल से की. किशोर के आमरण अनशन के बारे में पूछे जाने पर यादव ने कहा, वह ‘नटवर लाल’ है. दोपहर का खाना खाने के बाद शाम को कौन आमरण अनशन पर बैठता है? कृपया, उनके बारे में बात न करें. यादव ने अपने समर्थकों के साथ सचिवालय हॉल्ट रेलवे स्टेशन से जेपी गोलंबर तक मार्च भी निकाला, जहां पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया.

    10,000 से अधिक उम्मीदवारों के लिए फिर से परीक्षा का आदेश

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    बीपीएससी द्वारा 13 दिसंबर को आयोजित एक संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने का आरोप लगाते हुए सैकड़ों अभ्यर्थियों के राज्य की राजधानी पटना के बापू परीक्षा केंद्र में आयोजित परीक्षा का बहिष्कार किये जाने पर आयोग ने 10,000 से अधिक उम्मीदवारों के लिए फिर से परीक्षा का आदेश दिया था. इन अभ्यर्थियों को चार जनवरी को शहर के विभिन्न केंद्रों पर नए सिरे से आयोजित की जाने वाली परीक्षा में शामिल होने के लिए कहा गया है.

    हालांकि, आयोग का यह भी मानना है कि बिहार के शेष 911 केंद्रों पर परीक्षा ठीक से आयोजित की गई थी और इस परीक्षा में शामिल पांच लाख से अधिक उम्मीदवारों की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई थी, पर उम्मीदवारों के एक वर्ग ने “समान अवसर” सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों के लिए फिर से परीक्षा का आदेश दिये जाने की मांग को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया है. प्रदर्शनकारियों ने यह भी दावा किया कि उन्होंने अधिकारियों को सबूत मुहैया कराए हैं कि कदाचार व्यापक रुप से हुआ था और यह केवल बापू परीक्षा केंद्र तक सीमित नहीं था, जबकि बीपीएससी ने उनके इस दावे को खारिज कर दिया है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BPSC Controversy: BPSC exam after 24 hours MP Pappu's supporters stopped trains Prashant Kishore on hunger strike demanding cancellation
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group