Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»BPSC RESULT: विरोध के बीच बीपीएससी ने 13 दिसंबर की परीक्षा के घोषित किए रिजल्ट, 13 उम्मीदवार प्रतिबंधित
    Bihar

    BPSC RESULT: विरोध के बीच बीपीएससी ने 13 दिसंबर की परीक्षा के घोषित किए रिजल्ट, 13 उम्मीदवार प्रतिबंधित

    News DeskBy News DeskJanuary 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Patna. बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने एकीकृत 70वीं संयुक्त (प्रारंभिक) परीक्षा 2024 के नतीजे बृहस्पतिवार को घोषित कर दिए. इस परीक्षा में कथित तौर पर अनियमितताओं को लेकर राज्य में कई हफ्तों तक बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे. बीपीएससी ने “अनुचित व्यवहार” में संलिप्तता के कारण 13 अभ्यर्थियों को तीन वर्ष के लिए अपने द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया. बीपीएससी ने ‘एक्स’ पर अपने एक पोस्ट में कहा, “एकीकृत 70वीं संयुक्त (प्रा.) परीक्षा का परिणाम घोषित. कुल 21581 अभ्यर्थी सफल हुए हैं. सफल उम्मीदवारों को बधाई और आगामी परीक्षा के लिए शुभकामनाएं. परीक्षा संचालन में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों और कर्मियों का आभार.”
    आयोग द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, “13 दिसंबर को राज्य के 911 केन्द्रों पर एवं चार जनवरी को पटना में 22 केन्द्रों पर आयोजित एकीकृत 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता (प्रा.) परीक्षा का परिणाम घोषित करते हुए आयोग को खुशी हो रही है.”
    बयान में कहा गया है कि इस परीक्षा में कुल 328990 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था.

    बीपीएससी परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा में शामिल कुल 13 उम्मीदवारों को अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने के कारण प्रतिबंधित किया गया है. सिंह ने बताया कि इनमें से ग्यारह वे थे जो 13 दिसंबर को पटना के बापू परीक्षा केंद्र में पैदा किए गए व्यवधान का हिस्सा थे, जिसके कारण वहां परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी.

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    उन्होंने कहा, “समस्तीपुर में भी एक अभ्यर्थी को नकल करने के आरोप में प्रतिबंधित किया गया है. इसके अलावा, एक अभ्यर्थी को बीपीएससी के खिलाफ निराधार आरोप लगाने के कारण प्रतिबंधित किया गया है. सिंह ने कहा कि 13 अभ्यर्थियों को प्रतिबंधित करने का निर्णय सीसीटीवी फुटेज और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर लिया गया.उल्लेखनीय है कि बीपीएससी द्वारा 13 दिसंबर को आयोजित परीक्षा प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों के कारण विवादों में रही थी.

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    सरकार ने आरोपों को खारिज कर दिया, लेकिन पटना के एक केंद्र पर परीक्षा में शामिल हुए 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों के लिए नए सिरे से चार जनवरी को परीक्षा आयोजित किए जाने का आदेश दिया गया. परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर छात्रों ने गांधी मैदान में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया. जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर भी उनके साथ शामिल हुए और कई दिनों तक आमरण अनशन किया था.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    13 candidates banned BPSC declared results of December 13 exam BPSC RESULT: Amidst protests
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group