Site icon Lahar Chakra

BREAKING : शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के बाथरूम में गिरने से ब्रेन में ब्लड क्लॉट, एयरलिफ्ट कर दिल्ली अपोलो हॉस्पिटल भेजा गया

रांची. झारखंड की राजनीतिक जगत से सुबह-सुबह एक दुखद समाचार आ रहा है. गरीबों के हितैषी और आदिवासी समाज की मजबूत आवाज झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की तबीयत अचानक बिगड़ गई है. बताया जाता है कि सुबह के समय बाथरूम में गिरने के कारण ब्रेन में गंभीर चोट लगी है. वहीं, ब्रेन में ब्लड भी क्लॉट हुआ है.

प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल भेजा गया है. वहीं, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी परिजनों के लगातार संपर्क में है और उनकी स्थिति की निगरानी कर रहे है.

Exit mobile version