Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»BREAKING : हावड़ा-मुंबई मेल दुर्घटनाग्रस्त, कई डिब्बे बेपटरी, कई यात्रियों के घायल होने की आशंका
    Crime

    BREAKING : हावड़ा-मुंबई मेल दुर्घटनाग्रस्त, कई डिब्बे बेपटरी, कई यात्रियों के घायल होने की आशंका

    News DeskBy News DeskJuly 30, 2024Updated:July 30, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • चक्रधरपुर रेलमंडल के बड़ाबाम्बो स्टेशन के समीप किलोमीटर संख्या 298/21 के समीप सुबह चार बजे हुआ हादसा 

    CHAKRADHARPUR. रेलवे में दुर्घटनाओं का दौर थमता नजर नहीं आ रहा है. अब चक्रधरपुर रेलमंडल के बड़ाबाम्बो स्टेशन के समीप किलोमीटर संख्या 298/21 के समीप मंगलवार तड़के हावड़ा- मुम्बई मेल ट्रेन संख्या 12810 दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. ट्रेन की कई बोगियों के पटरी से उतर जाने की सूचना है. घटना हावड़ा- मुम्बई रेलमार्ग के चक्रधरपुर डिवीजन में बड़ाबम्बो- राजखरसावां रेलवे स्टेशन के बीच पोटो बेड़ा गांव के समीप मंगलवार 30 जुलाई 2024 की सुबह 4 बजे के लगभग हुई है. दुर्घटना में ट्रेन चालक व सहचालक को भी चोटें आयी हैं.

    रेलवे सूत्राें के अनुसार मुंबई मेल की 18 बोगियां बेपटरी हो गयी है. सिर्फ चार जनरल बोगी ही पटरी पर हैं. हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना आ आ रही है. रेलवे के टीम मौके पर पहुंच गयी है और राहत-बचाव कार्य शुरू किया जा चुका है. स्थानीय स्तर पर सरायकेला खरसावां जिला प्रशासन भी टीम भी सहयोग कर रही है. सबसे पहले स्थानीय ग्रामीणों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया. कई यात्रियों खिड़की तोड़कर बाहर निकाला गया है. अभी घायलों की संख्या स्पष्ट नहीं हो सकी है. मेल की कुछ बोगियां पलट गयी हैं जबकि कुछ बगल के ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी पर चढ़ गयी है.

    मुंबई मेल की क्षतिग्रस्त बोगियां

    बताया जा रहा है कि टाटानगर से रवाना होने के बाद तेज तेफ्तार में ट्रेन बड़ाबम्बो स्टेशन से आगे निकली ही थी कि अचानक तेज गड़गड़ाहट के साथ कई डिब्बे पटरी से उतर गये. यात्रियों में चीख पुकार के बीच ग्रामीण पहुंचे और खिड़की तोड़कर लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू किया. एक घंटे तक रेलवे की मदद नहीं पहुंच सकी थी. घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है. एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया की टाटानगर से हावड़ा-मुंबई मेल में हम सवार हुए थे. ट्रेन के बड़ाबाम्बो में बेपटरी होने पर हम किसी तरह खिड़की तोड़कर बाहर निकले.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार दुर्घटना में कई लोग घायल हुए है. कुछ के भीतर दबे होने की भी आशंका है. ग्रामीण मदद कर रहे हैं अब तक जिला प्रशासन अथवा रेलवे की टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी थी. खबर लिखे जाने तक रेलवे की टीम मौके पर पहुंच चुकी थी और घायलों को रिस्क्यू किया जा रहा था. विस्तृत खबर की प्रतीक्षा है.

    राहत व बचाव कार्य तेज, यात्रियों को दूसरी वाहनों की मदद से भेजा जा रहा, रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    रेलवे की ओर से राहत व बचाव कार्य तेज कर दिया गया है. यात्रियों को दूसरी ट्रेनों से आगे की यात्रा के उपाय किये जा रहे हैं. अब तक किसी के मरने की पुष्टि रेलवे की ओर से नहीं की गयी है. रेलवे ने टाटानगर, चक्रधरपुर और राउरकेला के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BREAKING: Howrah-Mumbai Mail derailed many passengers feared injured several coaches derailed
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group