
Ranchi : राजधानी में एक दिलदहलाने वाली वारदात सामने आयी है. एक युवक ने 18 वर्षीय एक युवती पर लिक्विड अटैक किया है. लिक्विड युवती के चेहरे पर फेंका गया है. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस खबर की पुष्टि करते हुए ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने कहा कि मामला सही है. कुछ देर पहले ही यह वारदात टेंडरग्राम में घटित हुई है.
पुलिस की टीम आरोपी युवक को पकड़ने में जुटी है. घटना के कारण को लेकर पूछने पर कहा कि फिलहाल इस मामले में कुछ कहना जल्दबाजी होगी.
इधर, युवती का इलाज कर रही डॉ भारती कच्छप का कहना है कि उसके चेहरे पर पेट्रोल जैसा कोई लिक्विड फेंका गया है. जख्मी युवती की इलाज चल रहा है. फिलहाल वह खतरे से बाहर है.
