
Ranchi : शराब घोटाले मामले में फंसे निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे के करीबी विनय कुमार सिंह ने आखिरकार कोर्ट में सरेंडर कर दिया. उन्होंने ACB की विशेष अदालत में सरेंडर किया, जहां उन्हें 20-20 हजार रुपये के दो निजी मुचलकों पर नियमित जमानत मिल गई.
बता दें कि इससे पहले उन्हें कोर्ट से अग्रिम जमानत मिली थी, लेकिन इसके बावजूद ACB कोर्ट ने उनके खिलाफ वारंट जारी कर दिया था. ऐसे में उनकी गिरफ्तारी की आशंका बनी हुई थी. इसी के चलते उन्होंने राहत के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.
विनय कुमार सिंह पर शराब घोटाले में संलिप्तता का आरोप है और उनकी जांच जारी है. जमानत मिलने से फिलहाल उन्हें राहत जरूर मिली है, लेकिन केस से पूरी तरह छुटकारा नहीं मिला है. अब अगली सुनवाई में मामले की दिशा तय होगी.
