Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह ने दिल्ली हाई कोर्ट का किया रुख
    Headlines

    महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह ने दिल्ली हाई कोर्ट का किया रुख

    News DeskBy News DeskAugust 29, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    नई दिल्ली. महिला पहलवानों के यौन शोषण के मामले के आरोपित और बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह ने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर और ट्रायल कोर्ट की ओर से आरोप तय करने को चुनौती देते हुए दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है.

    इस मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट में 26 जुलाई से ट्रायल शुरू हो चुका है. 21 मई को बृजभूषण शरण सिंह और दूसरे सह आरोपित विनोद तोमर ने कोर्ट से कहा था कि वे ट्रायल का सामना करेंगे. दोनों ने मामले में कोर्ट द्वारा तय आरोपों को स्वीकार करने से इनकार करते हुए कहा कि कोई गलती नहीं की है तो मानने का सवाल ही नहीं है.

    उल्लेखनीय है कि राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 10 मई को बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया था. कोर्ट ने छह में से पांच महिला पहलवानों की ओर से लगाए गए आरोपों पर बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया था, जबकि एक महिला पहलवान के आरोपों के मामले में बृजभूषण शरण सिंह को बरी कर दिया था.

    Weather Alert: 28 जून तक दिन में सतायेगी उमस भरी गर्मी, शाम में बारिश के साथ बरसेगी राहत

    कोर्ट ने पांच महिला पहलवानों के यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354, 354ए और 506 के तहत आरोप तय करने का आदेश दिया था. कोर्ट ने इस मामले के सह आरोपित और भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व सचिव विनोद तोमर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 506 के तहत आरोप तय करने का आदेश दिया था.

    बतादें कि 07 जुलाई 2023 को कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की ओर से दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लिया था. 15 जून 2023 को दिल्ली पुलिस ने राऊज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था. चार्जशीट में भारतीय दंड संहिता की धारा 354, 354डी, 354ए और 506 (1) के तहत आरोप लगाए गए हैं. दिल्ली पुलिस ने राऊज एवेन्यू कोर्ट में बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ छह बालिग महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के मामले में चार्जशीट दाखिल की ‌‌‌‌है.

    NCERT: नौवीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान की फर्जी किताब को लेकर एनसीईआरटी ने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को किया आगास

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Brijbhushan Sharan Singh moves HC
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Weather Alert: 28 जून तक दिन में सतायेगी उमस भरी गर्मी, शाम में बारिश के साथ बरसेगी राहत

    June 25, 2026

    NCERT: नौवीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान की फर्जी किताब को लेकर एनसीईआरटी ने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को किया आगास

    June 25, 2026

    Railway IRCTC: राजधानी एक्सप्रेस के यात्री को बिरयानी में मक्खी मिली, केटरिंग फर्म पर लगा एक लाख रुपये का जुर्माना

    June 25, 2026
    Recent Post

    Weather Alert: 28 जून तक दिन में सतायेगी उमस भरी गर्मी, शाम में बारिश के साथ बरसेगी राहत

    June 25, 2026

    NCERT: नौवीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान की फर्जी किताब को लेकर एनसीईआरटी ने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को किया आगास

    June 25, 2026

    Railway IRCTC: राजधानी एक्सप्रेस के यात्री को बिरयानी में मक्खी मिली, केटरिंग फर्म पर लगा एक लाख रुपये का जुर्माना

    June 25, 2026

    Share Bazar: तेल की कीमतों में गिरावट से शेयर बाजार में तेजी, Sensex सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 400 अंक से अधिक चढ़ा

    June 25, 2026

    NHAI Dicision: राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध पार्किंग, सड़क किनारे अतिक्रमण के खिलाफ एनएचएआई ने तेज की कार्रवाई

    June 25, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group