Site icon Lahar Chakra

ऑपरेशन सिंदूर के योद्धा बीएसएफ जवान धीरज कुमार राय का किया गया सम्मान

जमशेदपुर. राष्ट्र चेतना अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर ने ऑपरेशन सिंदूर के योद्धा बीएसएफ के जवान धीरज कुमार राय के जमशेदपुर पहुंचने पर गुरुवार को उनका स्वागत एवं सम्मान किया. उन्हें अंग वस्त्र एवं पुष्प की मूर्ति भेंट किया गया. राष्ट्र चेतना अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद का प्रतिनिधिमंडल जवान के बागुनहातु, बी ब्लॉक, रोड नंबर-5, सुखा तलाब स्थित घर पहुंच कर स्वागत व सम्मान किया.

राष्ट्र चेतना अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर ने जवान धीरज कुमार राय के बता वशिष्ठ राय, मां एवं भाई का भी अभिवादन किया. इस मौके पर बड़ी ख्या में आसपास के लोगl हमारे सेवा के कौशल ने आतंकवादी एवं पाकिस्तान के घमंड को स्वच्छ किया गयाlइस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद झारखंड महामंत्री सिद्धनाथ सिंह ने कहा कि पाक समर्थित आतंकवादियों ने देश की बेटियों का सिंदूर उजाड़ा था, भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से उन कायर आतंकवादियों को उनके घर में घुसकर बता दिया है कि हमारे देश की बहन- बेटियों के सिंदूर की कीमत क्या होती है.

राष्ट्र चेतना आशीष झा उन्होंने कहा कि हमारे वीर सैनिक हमारे देश की आन, बान और शान हैं. उनके साहस और पराक्रम को शब्दों में बयां करना संभव नही है. अजीत कुमार झा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता सम्पूर्ण देशवासियों के लिए तो गर्व का विषय है ही, यह पल और भी विशेष है जब हमारे जमशेदपुर के वीर सपूत इस अभियान का हिस्सा बने हैं. अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद नवीन कुमार वहीं, उनके माता-पिता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए ने कहा कि ऐसे महान परिवार को नमन है जिनकी गोद में ऐसे वीर सपूत पले-बढ़े हैं. यह पूरे जमशेदपुर के के लिए प्रेरणा और गर्व की बात है.

प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्र चेतना अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद संस्थापक वरुण कुमार , सिद्धनाथ सिंह अजीत कुमार झा हरि सिंह नवीन कुमार लाल सिंह आशीष झा आदि शामिल थे.

Exit mobile version