Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»BSNL New Launches: बीएसएनएल ने दीपावली से पहले बदला लोगो, पेश की सात नयी सेवाएं
    Headlines

    BSNL New Launches: बीएसएनएल ने दीपावली से पहले बदला लोगो, पेश की सात नयी सेवाएं

    News DeskBy News DeskOctober 23, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. दीपावली से पहले भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने एक नयी शुरूआत की है. इसके तहत बीएसएनएल ने 24 साल बाद अपना नया लोगो पेश किया है. इसके साथ ही अपना स्लोगन ‘कनेक्टिंग इंडिया’ को बदल कर ‘कनेक्टिंग भारत’ कर दिया है. इसके अलावा बीएसएनएल ने सात नयी सेवाएं पेश की है. संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इन सात नयी सेवाओं की शुरुआत की. मालूम हो कि बीएसएनएल जल्द ही अपनी 4जी सेवा पूरे देश में लॉन्च करने जा रही है और 5जी सेवा पर भी तेजी से काम कर रहा है. बीएसएनएल की नई सेवाओं का अनावरण करते हुए सिंधिया ने कहा कि बीएसएनएल ने अपना स्वयं का 4जी दूरसंचार ढांचा तैयार किया है, जिसे 5जी में बदला जा सकता है.

    स्पैम फ्री नेटवर्क : एआइ के जरिये स्पैम कॉल और मैसेज को ब्लॉक करने की सेवा शुरू की गयी है. अब फ्रॉड कॉल व मैसेज को नेटवर्क स्तर पर ब्लॉक कर दिया जायेगा.

    स्वचलित सिम कियोस्क : अब 24×7 सिम खरीदने, अपग्रेड करने, पोर्ट करने या बदलने की सुविधा देने के लिए ऑटोमेंटेड कियोस्क शुरू किया गया है.
    डायरेक्ट-टू-डिवाइस : बीएसएनएल ने देश का पहला डायरेक्ट-टू-डिवाइस कनेक्टिविटी समाधान लॉन्च किया है, जो सैटेलाइट और मोबाइल नेटवर्क को आसानी से इंटिग्रेट कर सकता है. यह सेवा आपात स्थिति और दूरदराज के क्षेत्रों के लिए है.

    Saraikela: सरायकेला में अवैध कोयला तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, पदमपुर टोल प्लाजा पर विशेष जांच अभियान चलाकर 4 वाहन जब्त

    नेशनल वाई-फाई रोमिंग : अपने फाइबर इंटरनेट ग्राहकों के लिए बीएसएनएल ने नेशनल वाई-फाई रोमिंग सेवा शुरू की है. यानी यूजर्स बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के बीएसएनएल हॉटस्पॉट पर हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं.

    नयी फाइबर बेस्ड टीवी सर्विस : बीएसएनएल ने भारत में पहली बार फाइबर-आधारित इंट्रानेट लाइव टीवी सर्विस शुरू की है जिसमें 500 से ज्यादा लाइव चैनल और पे टीवी विकल्प शामिल है. ये सभी फाइबर इंटरनेट ग्राहकों के लिए बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध है.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स को चालू वित्त वर्ष में सबसे तेज वृद्धि की उम्मीद, शेयरधारकों को लिखे पत्र में बोले चंद्रशेखरन

    खदानों के लिए प्राइवेट 5जी : सी-डैक के साथ मिलकर बीएसएनएल ने खदानों में कनेक्टिविटी देने के लिए 5जी सेवा शुरू की है. यह नेटवर्क अंडरग्राउंड और लार्ज ओपन-पिट माइन्स में हाई स्पीड और लो-लेटेंसी कनेक्टिविटी देगा.

    डिजास्टर रिस्पॉन्स सर्विस : प्राकृतिक आपदा जैसी स्थिति के लिए बीएसएनएल ने कनेक्टिविटी के लिए इमरजेंसी एनक्रिप्टेड कम्युनिकेशन डिजास्टर रिस्पॉन्स कम्युनिकेशन सर्विस लॉन्च की है, जिससे प्रभावित क्षेत्रों में कनेक्टिविटी मिलगी. यह ड्रोन या बैलून बेस्ड कम्युनिकेशन सिस्टम होगा.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BSNL New Launches: BSNL changed the logo before Diwali introduced seven new services
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Saraikela: सरायकेला में अवैध कोयला तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, पदमपुर टोल प्लाजा पर विशेष जांच अभियान चलाकर 4 वाहन जब्त

    June 16, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स को चालू वित्त वर्ष में सबसे तेज वृद्धि की उम्मीद, शेयरधारकों को लिखे पत्र में बोले चंद्रशेखरन

    June 16, 2026

    Jharkhand Police: पुलिस पर ‘प्रताड़ना’ का आरोप लगाकर युवक ने की आत्महत्या, तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    June 16, 2026
    Recent Post

    Saraikela: सरायकेला में अवैध कोयला तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, पदमपुर टोल प्लाजा पर विशेष जांच अभियान चलाकर 4 वाहन जब्त

    June 16, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स को चालू वित्त वर्ष में सबसे तेज वृद्धि की उम्मीद, शेयरधारकों को लिखे पत्र में बोले चंद्रशेखरन

    June 16, 2026

    Jharkhand Police: पुलिस पर ‘प्रताड़ना’ का आरोप लगाकर युवक ने की आत्महत्या, तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    June 16, 2026

    Jharkhand: झारखंड में राज्यसभा चुनाव से पहले राजग विधायकों को होटल रेडिशन किया जा रहा शिफ्ट, बाबूलाल बोले- हम बैठक करेंगे

    June 16, 2026

    Jamshedpur: कपाली ओपी पुलिस पर कांदरबेड़ा पुनर्वास कॉलोनी की आदिवासी युवती का गंभीर आरोप?

    June 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group