Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल MGM में बिल्डिंग का एक हिस्सा गिरा, मची चीख पुकार, चार मरीज के दबे होने की आशंका

Jamshedpur. कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम में बड़ा हादसा सामने आ रहा है. यहां शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब अस्पताल के बी ब्लॉक का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया. हादसे के वक्त बी ब्लॉक में कई मरीज भर्ती थे. इमारत का हिस्सा गिरते ही वहां चीख-पुकार मच गयी.

घटना के बाद तत्काल अस्पताल प्रशासन की ओर से बिजली आपूर्ति को काट दिया गया , ताकि किसी तरह की कोई और अनहोनी न हो. इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन तुरंत शुरू कर दिया गया और मलबे में दबे लोगों को निकालने का प्रयास जारी है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मलबे में कम से कम चार मरीज के दबे होने की आशंका जताई जा रही है, हादसे के बाद एसडीओ और जिला प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गयी है.रेस्क्यू अभियान जारी है. मलवे में दबे मरीजों को निकला जा रहा हैं.

Exit mobile version