Site icon Lahar Chakra

बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती में चली गोली, युवक घायल

Jamshedpur. जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत ईस्ट प्लांट बस्ती में अपराधियों ने युवक पर फायरिंग कर दी. इस घटना में प्रवेश कुमार नामक युवक घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने हमलावर को पकड़ लिया और घायल को इलाज के लिए टीएमएच लेकर पहुंचे जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोली सत्तू गौड़ ने चलाई है. पुलिस ने सत्तू गौड़ को हिरासत में भी लिया है. लोगों ने बताया कि बाइक चलाने को लेकर बस्ती में विवाद हुआ, जिसके बाद सत्तू गौड़ ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Exit mobile version