Site icon Lahar Chakra

Share Bazar में बंपर तेजी, Sensex 765 अंक तक उछला, निफ्टी में भी तेजी, टाटा स्टील, टाइटन में गिरावट का रुख

Mumbai. घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के बेहतर नतीजों के बाद उसके शेयर में तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से निवेशकों की धारणा को बल मिला। विदेशी पूंजी का प्रवाह और एशियाई शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख से भी शुरुआती कारोबार के दौरान बाजार की धारणा को समर्थन मिला।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 764.72 अंक चढ़कर 75,216.80 अंक पर और एनएसई निफ्टी 201.40 अंक की बढ़त के साथ 23,255.90 अंक पर रहा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर छह प्रतिशत से अधिक चढ़ा। कंपनी ने जुलाई-सितंबर तिमाही में 29,550 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड लाभ दर्ज किया है, जो एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले 33.8 प्रतिशत अधिक है।

एनटीपीसी, टाटा स्टील, पावर ग्रिड, मारुति और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर भी लाभ में रहे। वहीं, सन फार्मा, टेक महिंद्रा, टाइटन और इन्फोसिस के शेयर गिरावट में कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स शुक्रवार को 308.49 अंक और निफ्टी 116.35 अंक की बढ़त के साथ 23,053.10 पर रहा था।

Exit mobile version