
सूत्रों की माने तो अवैध बालू कारोबार में लिप्त तत्वों को विभाग एवं सफेदपोश का संरक्षण प्राप्त है, जिसके कारण लहर चक्र में प्रमाण के साथ वीडियो/फोटो समाचार प्रसारित किए जाने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है.
सरकारी राजस्व को हानि पहुंचा कर अवैध बालू की कमाई में जुटे बालू माफिया के संगठित गिरोह का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि बीते दिनों रांची के जिला खनन पदाधिकारी,सदर अनुमंडल पदाधिकारी एवं एक Trainee IAS को बालू माफिया के संगठित गिरोह द्वारा कुचलने का भी प्रयास किया गया.
अवैध बालू कारोबार को बुंडू थाना समेत खनन विभाग एवं परिवहन विभाग का भी पूरा संरक्षण मिलने की बात स्थानीय लोग द्वारा बताई जा रही है, ऐसी स्थिति में सिर्फ बुंडू थाना प्रभारी ही संदेह के घेरे में नहीं है बल्कि पूरा सरकारी सिस्टम ही संदेह के घेरे में दिख रहा है.
स्थानीय लोग बताते हैं कि बुंडू थाना के पास से प्रतिदिन 70 से 80 हाईवा एवं ट्रिपर वाहन बालू के अवैध कारोबार कर रहे हैं .
सूत्र बताते हैं कि यह अवैध कारोबार बुंडू के एक कॉलेज कर्मचारी के संरक्षण में चल रहा है. सूत्रों की माने तो 70 से 80 भारी वाहन खुलेआम सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचा कर बुंडू टोल प्लाजा के रास्ते से रांची के शहरों में कॉलेज कर्मी के साठगांठ से पहुंचा जा रहा है, जिससे बुंडू थाना प्रभारी समेत अन्य पदाधिकारी बुंडू टोल प्लाजा में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर एवं पुलिस फोर्स तैनात पर पुष्टि कर सकते हैं.
बुंडू स्थित टोल प्लाजा से होकर प्रतिदिन लगभग 70 से 80 हाईवा गाड़ी से बालू की अवैध रूप से ढुलाई रांची क्षेत्र के लिए की जा रही है, लेकिन अभी तक जिला प्रशासन एवं बुंडू थाना की नजर बुंडू टोल प्लाजा में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच पर क्यों नहीं जा रही है ! यह संदिग्ध है.
लहर चक्र संवाददाता द्वारा अवैध बालू के कारोबार के संदर्भ में छानबीन करने पर ज्ञात हुआ कि रांची के बुंडू अनुमंडल में एक भी बालू घाट नहीं है, जहां से बालू का वैध उठाव किया जा सकता है अर्थात जो बालू घाट बुंडू अनुमंडल क्षेत्र में है, उन बालू घाटों की सरकार द्वारा अब तक बंदोबस्ती नहीं की गई है.
सूत्र बताते हैं कि बुंडू टोल प्लाजा के रास्ते इतने बड़े पैमाने पर बालू के अवैध कारोबार पर अंकुश नहीं लगने के पीछे राजनीतिज्ञ एवं प्रशासनिक संरक्षण हो सकता है!
स्थानीय विधायक भी बुंडू टोल प्लाजा के रास्ते से होकर अवैध बालू के कारोबार को फलने-फूलने पर मौन दिख रहे हैं, जो चर्चा का विषय बना हुआ है.
चौक चौराहे पर चर्चा का विषय है कि बुंडू टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच बुंडू थाना क्षेत्र के विधायक उठाने में अब तक असफल रहे है. स्थानीय लोगों की माने तो स्थानीय विधायक के मौन रहने के कारण बुंडू क्षेत्र के लोगों को ₹15000 हाईवा मिलने वाला बालू,अब ₹40000 प्रति हाईवा के दर से मिल रहा है.
स्थानीय लोगों की माने तो बालू कारोबार पर सरकार के द्वारा अंकुश लगाए जाने से सरकारी राजस्व की चपत तो लग रही है वहीं दूसरी ओर बालू का अवैध कारोबार ना हो, यह सुनिश्चित करने वाला सरकारी तंत्र मालामाल हो रहा है.
Kumar Manish,9852225588