Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jharkhand:बुंडू टोल प्लाजा पर लगे CCTV फुटेज को नहीं खंगालने एवं TOLL PLAZA पर जांच टीम नहीं तैनात करने से बुंडू अनुमंडल में थमने का नाम नहीं ले रहा अवैध बालू का कारोबार . बुंडू में बालू का अवैध कारोबार ना हो, यह सुनिश्चित करने वाला सरकारी तंत्र हो रहा है मालामाल!
    Headlines

    Jharkhand:बुंडू टोल प्लाजा पर लगे CCTV फुटेज को नहीं खंगालने एवं TOLL PLAZA पर जांच टीम नहीं तैनात करने से बुंडू अनुमंडल में थमने का नाम नहीं ले रहा अवैध बालू का कारोबार . बुंडू में बालू का अवैध कारोबार ना हो, यह सुनिश्चित करने वाला सरकारी तंत्र हो रहा है मालामाल!

    News DeskBy News DeskMarch 23, 2025Updated:March 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    Ranchi: झारखंड प्रदेश के रांची जिले में जिला प्रशासन की तरफ से बालू के अवैध खनन एवं परिवहन पर अभियान चलाने का दावा तो किया जा रहा है,वहीं दूसरी और रांची जिले के बुंडू अनुमंडल के बालू माफिया अवैध खनन एवं परिवहन कर प्रशासन एवं सरकार को चुनौती देने में सफल रहे हैं.

    सूत्रों की माने तो अवैध बालू कारोबार में लिप्त तत्वों को विभाग एवं सफेदपोश का संरक्षण प्राप्त है, जिसके कारण लहर चक्र में प्रमाण के साथ वीडियो/फोटो समाचार प्रसारित किए जाने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है.

    सरकारी राजस्व को हानि पहुंचा कर अवैध बालू की कमाई में जुटे बालू माफिया के संगठित गिरोह का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि बीते दिनों रांची के जिला खनन पदाधिकारी,सदर अनुमंडल पदाधिकारी एवं एक Trainee IAS को बालू माफिया के संगठित गिरोह द्वारा कुचलने का भी प्रयास किया गया.

    अवैध बालू कारोबार को बुंडू थाना समेत खनन विभाग एवं परिवहन विभाग का भी पूरा संरक्षण मिलने की बात स्थानीय लोग द्वारा बताई जा रही है, ऐसी स्थिति में सिर्फ बुंडू थाना प्रभारी ही संदेह के घेरे में नहीं है बल्कि पूरा सरकारी सिस्टम ही संदेह के घेरे में दिख रहा है.

    स्थानीय लोग बताते हैं कि बुंडू थाना के पास से प्रतिदिन 70 से 80 हाईवा एवं ट्रिपर वाहन बालू के अवैध कारोबार कर रहे हैं .

    सूत्र बताते हैं कि यह अवैध कारोबार बुंडू के एक कॉलेज कर्मचारी के संरक्षण में चल रहा है. सूत्रों की माने तो 70 से 80 भारी वाहन खुलेआम सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचा कर बुंडू टोल प्लाजा के रास्ते से रांची के शहरों में कॉलेज कर्मी के साठगांठ से पहुंचा जा रहा है, जिससे बुंडू थाना प्रभारी समेत अन्य पदाधिकारी बुंडू टोल प्लाजा में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर एवं पुलिस फोर्स तैनात पर पुष्टि कर सकते हैं.

    Jharkhand: ‘खैनी’ मांगने से शुरू हुआ विवाद हत्या तक पहुंचा, SP आवास के सामने JDU विधायक के बेटे के गार्ड ने अपने साथी की आंख में मारी गोली, मौत

    बुंडू स्थित टोल प्लाजा से होकर प्रतिदिन लगभग 70 से 80 हाईवा गाड़ी से बालू की अवैध रूप से ढुलाई रांची क्षेत्र के लिए की जा रही है, लेकिन अभी तक जिला प्रशासन एवं बुंडू थाना की नजर बुंडू टोल प्लाजा में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच पर क्यों नहीं जा रही है ! यह संदिग्ध है.

    लहर चक्र संवाददाता द्वारा अवैध बालू के कारोबार के संदर्भ में छानबीन करने पर ज्ञात हुआ कि रांची के बुंडू अनुमंडल में एक भी बालू घाट नहीं है, जहां से बालू का वैध उठाव किया जा सकता है अर्थात जो बालू घाट बुंडू अनुमंडल क्षेत्र में है, उन बालू घाटों की सरकार द्वारा अब तक बंदोबस्ती नहीं की गई है.

    सूत्र बताते हैं कि बुंडू टोल प्लाजा के रास्ते इतने बड़े पैमाने पर बालू के अवैध कारोबार पर अंकुश नहीं लगने के पीछे राजनीतिज्ञ एवं प्रशासनिक संरक्षण हो सकता है!

    स्थानीय विधायक भी बुंडू टोल प्लाजा के रास्ते से होकर अवैध बालू के कारोबार को फलने-फूलने पर मौन दिख रहे हैं, जो चर्चा का विषय बना हुआ है.

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन बोले-जेपीएससी मामले की जांच गंभीरता से चल रही, सरकार की प्राथमिकता छात्रों के भविष्य की रक्षा करना है

    चौक चौराहे पर चर्चा का विषय है कि बुंडू टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच बुंडू थाना क्षेत्र के विधायक उठाने में अब तक असफल रहे है. स्थानीय लोगों की माने तो स्थानीय विधायक के मौन रहने के कारण बुंडू क्षेत्र के लोगों को ₹15000 हाईवा मिलने वाला बालू,अब ₹40000 प्रति हाईवा के दर से मिल रहा है.

    स्थानीय लोगों की माने तो बालू कारोबार पर सरकार के द्वारा अंकुश लगाए जाने से सरकारी राजस्व की चपत तो लग रही है वहीं दूसरी ओर बालू का अवैध कारोबार ना हो, यह सुनिश्चित करने वाला सरकारी तंत्र मालामाल हो रहा है.

    Kumar Manish,9852225588

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    bundu news bundu toll plaza se hokar ranchi ja raha hai illigal balu illigal balu karobar news illigal balu news of jharkhand Jharkhand news Ranchi news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: ‘खैनी’ मांगने से शुरू हुआ विवाद हत्या तक पहुंचा, SP आवास के सामने JDU विधायक के बेटे के गार्ड ने अपने साथी की आंख में मारी गोली, मौत

    July 22, 2026

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन बोले-जेपीएससी मामले की जांच गंभीरता से चल रही, सरकार की प्राथमिकता छात्रों के भविष्य की रक्षा करना है

    July 22, 2026

    Rahul Gandhi: प्रधानमंत्री आवास के निकट कांग्रेस का धरना, ‘बलपूर्वक’ हिरासत में लिया और उन्हें बस में बैठाकर ले गयी पुलिस

    July 22, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: ‘खैनी’ मांगने से शुरू हुआ विवाद हत्या तक पहुंचा, SP आवास के सामने JDU विधायक के बेटे के गार्ड ने अपने साथी की आंख में मारी गोली, मौत

    July 22, 2026

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन बोले-जेपीएससी मामले की जांच गंभीरता से चल रही, सरकार की प्राथमिकता छात्रों के भविष्य की रक्षा करना है

    July 22, 2026

    Rahul Gandhi: प्रधानमंत्री आवास के निकट कांग्रेस का धरना, ‘बलपूर्वक’ हिरासत में लिया और उन्हें बस में बैठाकर ले गयी पुलिस

    July 22, 2026

    Jamshedpur: मलेरिया के बाद अब पूर्वी सिंहभूम जिले में चिकनपॉक्स का आया मामला, मुसाबनी में 20 से अधिक लोग संक्रमित मिले

    July 22, 2026

    Jamshedpur: चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव ठाकुर के नाम पर ऑनलाइन ठगी, 10 रुपये की टोकन फीस का झांसा देकर खाते से उड़ाये ₹5000

    July 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group