Site icon Lahar Chakra

रांची से पाकुड़ जा रही बस पलटी, 1 की मौत, 10 घायल

Ranchi. रांची से पाकुड जा रही बस ओरमांझी में रविवार की देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई. पाकुड जा रही पप्पू ट्रैवल्स बीच सड़क पर पलट गई. इस हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक यात्री घायल हुए हैं.

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल यात्रियों को अस्पताल भिजवाया गया. राहत-बचाव का कार्य जारी है.

Exit mobile version