Site icon Lahar Chakra

Chaibasa: बस की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवकों की मौत,चाईबासा-जगन्नाथपुर मुख्य मार्ग पर हुआ हादसा

 

चाईबासा-जगन्नाथपुर मार्ग पर कोचड़ा व जामडीह के बीच शुक्रवार सुबह बस की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी.

मृतकों की पहचान चाईबासा के गांधी टोला निवासी शुभम कुमार गुप्ता और झींकपानी थाना क्षेत्र के नवागांव निवासी रोशन लाल गोप (दोनों जियो लॉजिटेक के कर्मचारी) के रूप में की गयी है.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जगन्नाथपुर की ओर से आ रही लक्ष्मी डिलक्स बस का चाईबासा की ओर से आ रहे बाइक सवार की भिड़ंत हो गयी. हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया.

सूचना पाकर टोंटो पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस कर्मियों ने बताया कि दोनों युवक कंपनी के काम से चाईबासा से नोवामुंडी की ओर जा रहे थे. शुक्रवार सुबह उक्त क्षेत्र में बारिश भी हो रही थी.

Exit mobile version