Site icon Lahar Chakra

बक्सर : एसपी आवास से चंद कदम की दूरी पर मदरसे से लौट रहे युवक को मारी गोली

बक्सर. अज्ञात अपराधियों ने औद्योगिक थाना क्षेत्र के सारीमपुर में एसपी आवास से चंद कदम की दूरी पर एक युवक के सिर में गोली मार दी है. गोली सिर के पार कर गई है. युवक सारीमपुर मदरसे से वापस आ रहा था. घायल को बक्सर गोलंबर स्थित विश्वामित्र हॉस्पीटल लेकर गए. युवक की पहचान सारीमपुर निवासी 18 वर्षीय सोनू साह पिता-खालिद साह के रूप में हुई है.

डॉक्टर राजीव कुमार झा ने बताया कि युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है. प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत ही युवक को पटना या बनारस ले जाने की सलाह दी गई है. परिजन युवक को लेकर निकल गए है. औद्योगिक थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि घायल युवक का ना तो कोई पुराना अपराधी इतिहास है और ना ही किसी से किसी दुश्मनी की बात अभी तक पता चल सकी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Exit mobile version