
Deoghar : देवघर जेल में बंद अपराधियों द्वारा जमुई के डॉक्टर से 20 लाख रुपये रंगदारी मांगने के मामले में जमुई की पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. वहीं जमुई पुलिस ने पूरे मामले के उद्भेदन का दावा करते हुए चार आरोपियों के गिरफ्तारी की जानकारी दी. जमुई पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि विगत 10 जून को जमुई के डॉक्टर सूर्यनन्दन सिंह ने देवघर जेल से 20 लाख की रंगदारी की मांग की प्राथमिकी दर्ज कराई थी.
जमुई पुलिस ने इस मामले में जसीडीह के विश्वनाथ कापरी, जसीडीह के हरिओम दुबे, रिखिया के विकास पलिवार उर्फ भाखड़ और नगर थाना क्षेत्र के नयन शांडिल्य उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त सिम कार्ड और मोबाइल भी बरामद किया है. पुलिस ने यह भी बताया कि रंगदारी मांगने के लिए चोरी के सिमकार्ड का प्रयोग किया गया था.
