Site icon Lahar Chakra

पृथ्वी के तापमान को कम करने का अभियान, आनंद मार्ग की टीम ने बीज बॉल एवं पौधे का वितरण किया

जमशेदपुर. आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं प्रीवेंशन आफ क्रुएलिटी टू एनिमल्स एंड प्लांट्स (PCAP)जमशेदपुर की ओर से सात दिवसीय निशुल्क पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में आयोजित किया गया है 30 मई से से 5 जून तक यह कार्यक्रम प्रत्येक क्षेत्र में चलाया जा रहा है. पर्यावरण सप्ताह के छठवें दिन तक आज आनंद मार्ग ने धरती की तापमान को कम करने के लिए आनंद मार्ग सोनारी कबीर मंदिर के पास एवं गदरा आनंद मार्ग जागृति मैं आज छतवे दिन तक बांटे गए पौधे 1,000 एवं 2,000 बीज बॉल.

बच्चों एवं ग्रामवासियों के बीच बीज बॉल बनाने की विधि एवं लाभ के विषय में बताया गया.हरियाली के महत्व के विषय में बताते हुए सुनील आनंद ने कहा कि सन 1980 के बाद से धरती की सतह का औसत तापमान तकरीबन 1 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है. नासा का कहना है कि यह गर्मी कार्बन डाइऑक्साइड के उत्सर्जन ग्रीन हाउस गैसों और पर्यावरण के साथ छेड़छाड़ के कारण उत्पन्न हुई है. जंगलों की अंधाधुंध कटाई ने इस समस्या को गंभीर कर दिया है जो कार्बन डाइऑक्साइड पेड़-पौधे शोख लेते थे वह अब वातावरण में घुल रही है दूसरी ओर ब्रिटिश मौसम वैज्ञानिकों ने चेताया है कि अगले 5 साल पिछले 10 वर्षों के मुकाबले अधिक सर्वाधिक गर्म रहने वाले हैं तापमान बढ़ने का सीधा असर खेती किसानी पर पड़ेगा और पैदावार कम हो जाएगी.

कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि 1 डिग्री तापमान बढ़ने से पैदावार में 3 से 7 फ़ीसदी की कमी आ जाती है भारत में पर्यावरण को लेकर एक बड़ा खतरा पॉलिथीन और प्लास्टिक से भी है आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल जमशेदपुर की ओर से इस समस्या से उबरने के लिए एक छोटा सा प्रयास संस्था की ओर से की जा रही है. प्रत्येक महीने कम से कम 2,000 पौधे लोगों के बीच वितरित किए जाते हैं . अभी तक लगभग ढाई लाख से भी ज्यादा निशुल्क पौधा का वितरण किया जा चुका है.

कल सोनारी कबीर मंदिर के पास सुबह 6:00 बजे से 10:00 बजे तक निशुल्क पौधा वितरण का कार्यक्रम रखा गया है. कल पर्यावरण सप्ताह का अंतिम दिन है.

Exit mobile version