Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Elections»विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार 18 की शाम थम जाएगा: रवि कुमार
Elections

विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार 18 की शाम थम जाएगा: रवि कुमार

News DeskBy News DeskNovember 17, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

रांची. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का चुनाव प्रचार 18 नवंबर की शाम को थम जाएगा. 20 नवंबर को कुल 38 विधानसभा क्षेत्रों के 14,218 बूथों पर मतदान होगा. इनमें से 31 बूथों पर सुबह सात से शाम चार बजे तक ही मतदान होगा.

कुमार रविवार को धुर्वा निर्वाचन सदन में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे. कुमार ने कहा कि साइलेंस पीरियड शुरू होते ही जो लोग चुनाव प्रचार आदि कार्य से मतदान वाले क्षेत्र में गये हैं, उन्हें वहां से तत्काल निकलना होगा. ऐसा नहीं होने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि 20 नवंबर को मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां 19 नवंबर को अपने-अपने मतदान केंद्रों पर जाएंगी. इस चरण के चुनाव में किसी भी बूथ पर हेलीड्रापिंग से मतदान कर्मियों को नहीं भेजा जाएगा.

Jamshedpur: बागबेड़ा के श्री दुर्गा ज्वेलर्स में चोरी की बड़ी वारदात, दीवार तोड़कर घुसे चोर; 5 लाख के आभूषण लेकर हो गये फरार, साथ में CCTV का DVR भी ले गए

उन्होंने कहा कि निजी वाहन पर किसी तरह का बोर्ड, बैनर आदि लगा कर चलने पर कार्रवाई होगी. इसके लिए परिवहन विभाग को निर्देशित किया गया है कि वे चेकिंग करें और किसी भी वाहन पर बोर्ड, बैनर आदि मिलने पर मोटर ह्वैकिल नियमों के तहत यथोचित कार्रवाई सुनिश्चित करें. उन्होंने बताया कि दूसरे चरण के 14,218 बूथों में से 48 बूथ को यूनिक बूथ के रूप में विकसित किया गया है. महिलाओं द्वारा संचालित मतदान केंद्रों की संख्या 239 है और 22 मतदान केंद्र दिव्यांगजनों द्वारा संचालित होंगे. युवाओं के हाथों में 26 मतदान केंद्रों की व्यवस्था रहेगी.

Jamshedpur: आजाद नगर के ओल्ड पुरुलिया रोड में 99 शोरूम में लगी आग, लाखों का नुकसान

उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से लेकर अब तक 196 करोड़ से अधिक की अवैध सामग्री और नकदी की जब्ती की जा चुकी है. साथ ही आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में अब तक 85 लोगों पर एफआइआर दर्ज किया गया है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: बागबेड़ा के श्री दुर्गा ज्वेलर्स में चोरी की बड़ी वारदात, दीवार तोड़कर घुसे चोर; 5 लाख के आभूषण लेकर हो गये फरार, साथ में CCTV का DVR भी ले गए

October 19, 2026

Jamshedpur: आजाद नगर के ओल्ड पुरुलिया रोड में 99 शोरूम में लगी आग, लाखों का नुकसान

October 19, 2026

Airtel ने पेश किए Calling और SMS वाले तीन प्लान, 185 रुपये, 203 रुपये और 206 रुपये के रिचार्ज पर मिलेगी यह सुविधा?

October 19, 2026
Recent Post

RSS नेता, पूर्व उपराष्ट्रपति का रिश्तेदार बता कर 2.41 करोड़ रूपये की ठगी, CBI ने शुरू की कार्रवाई, पांच लोगों पर मामला दर्ज

October 19, 2026

Jharkhand: दुर्गापूजा की खुशियां मातम में बदलीं, प्रसाद बनाते समय सिलिंडर ब्लास्ट से चाची-भतीजी की मौत

October 19, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group